मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड लवकुश यादव गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी में SIT की छापेमारी

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार किया है. इस कांड में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में जहरीली स्प्रिट बरामद की है.

Advertisement
जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. (Photo: Representational) जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. (Photo: Representational)

सचिन पांडेय

  • पटना,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

बिहार के मोतिहारी जिले को दहला देने वाले जहरीली शराब कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस पूरे खेल के सबसे बड़े मास्टरमाइंड और 'मौत के सौदागर' कहे जाने वाले स्प्रिट माफिया लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.लवकुश की गिरफ्तारी तुरकौलिया इलाके से हुई है।

मोतिहारी में जहरीली शराब की वजह से अब तक दस लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, दर्जनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और कई लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है. इस मामले में पुलिस ने पहले भी कई लोगों को पकड़ा था, लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर था.

Advertisement

एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लवकुश यादव ने ही जहरीली स्पिरिट की बड़ी खेप मंगवाई थी. उसकी योजना जिले में बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की थी. पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में स्प्रिट भी बरामद की है.

पुलिस जांच में पता चला है कि ये जहरीली स्प्रिट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक कंपनी से मंगवाई गई थी. ये खेप गोरखपुर के रास्ते मोतिहारी पहुंची थी. लवकुश यादव ने इस स्प्रिट को मोतिहारी के खुदरा विक्रेताओं और स्थानीय स्प्रिट माफिया कन्हैया यादव को बेचा था.

आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसने कन्हैया यादव को स्प्रिट बेचने की बात भी कबूल की है.

यह भी पढ़ें: बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, 7 भर्ती, कई की आंखों की गई रोशनी

Advertisement

SIT की छापेमारी जारी

लवकुश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) की एक टीम फिलहाल दिल्ली और यूपी में डेरा डाले हुए है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इस कांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. गाजियाबाद की जिस कंपनी से स्प्रिट मंगवाई गई थी, उस पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. .

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement