बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज दिल्ली के दौरे पर हैं. सम्राट चौधरी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है.
सीएम सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे को बिहार कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टीसीएम बने हैं.
बिहार की राजनीति में बीजेपी के लिए एक नए दौर की शुरुआत हुई है. एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ है और अब सत्ता की कमान बीजेपी के हाथ में आ गई है.
वहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीते करीब ढाई महीने से निलंबित चल रहे राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द कर उन्हें बड़ी राहत दी है.
बता दें, सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही करीब 20 साल बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिला.
सम्राट बीजेपी के पहले और बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आज मंगलवार को मुलाकात की है.
ऐश्वर्या पालीवाल