'विपक्षी नेताओं को डराने के लिए ED का हो रहा इस्तेमाल...', पंजाब मंत्री के घर पर छापेमारी से भड़के केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की छापेमारी को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केजरीवाल ने कहा कि ईडी विपक्षी दलों को तोड़ने और उनके नेताओं को धमकाने का काम कर रही है.

Advertisement
 अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा अगर बीजेपी जॉइन कर लेते तो ईडी की रेड नहीं होती. (Photo: PTI) अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा अगर बीजेपी जॉइन कर लेते तो ईडी की रेड नहीं होती. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर कई आरोप लगाए. संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा कि ईडी पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर कार्रवाई कर रही है. उनका कहना है कि ईडी का काम मनी लॉन्ड्रिंग रोकना है, लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ईडी विपक्षी दलों को तोड़ने और उनके नेताओं को धमकाने का साधन बन गई है.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा को बीजेपी में शामिल करने के लिए मजबूर करने के मकसद से ईडी ने उनके घर पर छापा मारा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई भ्रष्टाचार रोकने का काम नहीं करती और ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकने का काम नहीं करती. उनका आरोप है कि ये एजेंसियां केवल विपक्षी पार्टियों को तोड़ने, उनके नेताओं को डराने-धमकाने और उन्हें बीजेपी में शामिल कराने का काम करती हैं.

संजीव अरोड़ा के घर ईडी किसी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए नहीं आई. पिछले एक महीने में यह दूसरी ईडी की रेड है. केजरीवाल ने कहा, संजीव अरोड़ा के जितने ठिकाने गुड़गांव, लुधियाना और दिल्ली में थे, वहां तीन दिन तक लगातार छापेमारी चली. उस तीन दिन की रेड में ऐसा क्या नहीं मिला, जिसे ढूंढने के लिए आज फिर कार्रवाई की गई.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा अगर बीजेपी जॉइन कर लेते तो शायद आज ईडी की रेड नहीं होती.


PM मोदी ने शुभेंदु पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भी हेमंता बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.

केजरीवाल ने बताया कि मैं मोदी जी को याद दिलाना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है. आज मोदी जी पंजाब के साथ अत्याचार कर रहे हैं, वो हमें उस दौर की याद दिलाता है जब औरंगजेब ने भारत के कई हिस्सों पर कब्जा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने बेईमानी करके देश के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement