Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 दिसंबर 2021 सुबह की टॉप 5 खबरें और अन्य बड़े समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 दिसंबर 2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम अहम है. किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत का बयान आया है, बोले- आंदोलन खत्‍म करने का फैसला संयुक्‍त मोर्चा ही लेगा. आज किसान मोर्चा की बैठक भी होगी. ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है.

Advertisement
8 December 2021 Top news 8 December 2021 Top news

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

8 December 2021 Top news: आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 दिसंबर  2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम है. ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है. किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत का बयान आया, बोले- आंदोलन खत्‍म करने का फैसला संयुक्‍त मोर्चा ही लेगा. आज संयुक्‍त किसान मोर्चा की बैठक भी होगी. नगालैंड में मारे गए लोगों को के कपड़े सेना के जवान बदल रहे थे, आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में ये बात सामने आई है.  पढ़ें 8  दिसंबर 2021 (8   december 2021 Morning News) की 5 बड़ी खबरें:-

Advertisement

राकेश टिकैत की दो टूक- संयुक्त किसान मोर्चा ही लेगा आंदोलन खत्म करने का आखिरी फैसला

एमसपी (MSP) पर संयुक्त किसान मोर्चा  केंद्र सरकार से असंतुष्ट नजर आ रहा है. किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान आंदोलन को खत्म करने के संबंध में संयुक्‍त किसान मोर्चा ही अंतिम  फैसला लेगा.


Nagaland Killings: 'मारे गए लोगों के कपड़े बदल रहे थे जवान', नगालैंड घटना पर चश्मदीदों के दावे

नगालैंड में सेना की गोलीबारी में मरे 14 आम नागरिकों को मौत पर चश्मदीदों ने बड़ा दावा किया है, उन्‍होंने कहा है कि सेना के जवानों ने लोगों को मारने के बाद उनकी लाश के कपड़ों को बदलने की कोशिश की थी. गोलीबारी की आवाज सुन मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंचे थे. 

UPTET 2021: आधार से लिंक होगी OMR शीट! यूपी टीईटी एग्‍जाम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि  पेपर लीक से सबक लेते हुए इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में कई बदलाव किए जाएंगे. प्रश्‍नपत्र , कॉपी और OMR शीट हर स्‍टूडेंट के लिए एक अलग लिफाफे में होंगे. जिससे हर परीक्षार्थी का पेपर और आंसर शीट अलग हो सके.

Advertisement

Omicron के डर के बीच WHO यूरोप ने चेताया, '5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण'

Omicron वैरिएंट दुनिया में तेजी फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोप में मौजूद दफ्तर ने चेताया है कि 5 से 14 साल के बच्चों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कई देशों में बच्‍चों के इंफेक्‍शन के केस 2 से तीगुना बढ़ गए हैं. अब तक 21 देशों में 400 से ज्‍यादा ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं. 

Anil Menon बनेंगे नासा एस्ट्रोनॉट, हो सकते हैं चांद पर जाने वाले पहले भारतवंशी!

नासा ने अपने मून मिशन के लिए 10 एस्ट्रोनॉट्स को चुना है. इनमें डॉ. अनिल मेनन भी शामिल हैं, जो भारतवंशी हैं. चांद पर अब तक भारत से या भारतीय मूल का कोई व्यक्ति नहीं गया है. ऐसे में सबकुछ ठीक रहा तो डॉ. अनिल मेनन नासा के अर्टेमिस मिशन  के तहत चांद पर जाने वाले पहले भारतवंशी होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement