Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने टीवीके चीफ विजय को मिलने का समय दिया. वहीं, BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement
टीवीके चीफ विजय ने वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार गठन के लिए 120 विधायक जुटा लिए हैं. (Photo: PTI) टीवीके चीफ विजय ने वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार गठन के लिए 120 विधायक जुटा लिए हैं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK  ने बहुमत की संख्या पूरी कर ली है. वहीं, राज्यपाल ने उनको मिलने का समय दे दिया है. वहीं, शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनको राज्यपाल ने आज शपथ दिलाई. उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन खबरों के अलावा, पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी का AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ा विरोध जताया. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.   

Advertisement

Tamil Nadu Government Formation LIVE: खुल गया राजभवन का दरवाजा! राज्यपाल ने विजय को बुलाया

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मिलने का समय दे दिया है. इससे पहले टीवीके को वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों ने अपना समर्थन पत्र सौंपा था.

विजय के पास विधायक पूरे, अब राज्यपाल से नहीं मिला टाइम... तमिलनाडु में सियासी संकट बरकरार

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को वीसीके का समर्थन पत्र मिल गया है. इस तरह थलपति विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इस बार वीसीके ने आधिकारिक तौर पर समर्थन पत्र सौंपा है. इसकी तस्वीर भी सामने आई है. इससे पहले तमिलनाडु में शनिवार को होने वाला थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण कैंसिल हो गया था.

Advertisement

दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक... पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में किस-किस ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल में शनिवार को बीजेपी का सरकार का शपथ ग्रहण हुआ. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए.

शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, पर नहीं लिखा 'पूर्व CM'

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने बायो से 'माननीय मुख्यमंत्री' हटा लिया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे 'पूर्व मुख्यमंत्री' शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया है.

₹15 हजार करोड़ की डील के बीच RR कैम्प पहुंचे नए मालिक लक्ष्मी मित्तल, रियान पराग-यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत

IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बनने जा रहे लक्ष्मी मित्तल जयपुर में टीम से मिले. सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान मित्तल ने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ समय बिताया. मित्तल परिवार RR फ्रेंचाइजी खरीदने की प्रक्रिया में है.

Advertisement

रोहित शर्मा बने पाकिस्तानी टीम के कप्तान? LIVE मैच में ब्रॉडकास्टर से हुआ 'ब्लंडर'

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर ने गलती से पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में भारतीय क्रिकेटर्स के नाम वाले ग्राफिक्स चला दिए. PAK की प्लेइंग-11 में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन और तिलक वर्मा समेत 11 भारतीय खिलाड़ियों के नाम नज़र आए.

'विपक्षी नेताओं को डराने के लिए ED का हो रहा इस्तेमाल...', पंजाब मंत्री के घर पर छापेमारी से भड़के केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की छापेमारी को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केजरीवाल ने कहा कि ईडी विपक्षी दलों को तोड़ने और उनके नेताओं को धमकाने का काम कर रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा अगर बीजेपी जॉइन कर लेते तो शायद आज ईडी की रेड नहीं होती.

विनेश फोगाट को WFI ने दिया तगड़ा झटका, इस रेसलिंग टूर्नामेंट से हुईं OUT, एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है. WFI ने विनेश पर अनुशासनहीनता, एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन, भारतीय कुश्ती की छवि खराब करने और महासंघ के नियमों का पालन न करने जैसे आरोप लगाए हैं. इस टूर्नामेंट से विनेश कुश्ती में कमबैक करने वाली थीं.

Advertisement

स्पेन के कैनेरी द्वीप पर जा रहा हंतावायरस वाला शिप, WHO ने कही ये बात

हंतावायरस वाला क्रूज़ शिप एमवी होंडियस रविवार सुबह स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचेगा, जहां 140 लोगों को आइसोलेट किया जाएगा. शिप पर अब तक कम से कम आठ लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से तीन की मौत हो गई है. क्रूज़ कंपनी ओशनवाइड एक्सपीडिशन्स ने बताया कि फिलहाल शिप पर कोई नया मरीज़ नहीं है.

ब्लॉकेड के लिए पहली बार अमेरिका ने F/A-18 सुपर हॉर्नेट से किया हमला, 3 ईरानी जहाज रोके

अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी झंडे वाले टैंकरों पर F/A-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमानों से पहला हमला किया है. 6 मई और 8 मई 2026 को अमेरिका ने M/T हसना, M/T सी स्टार III और M/T सेव्दा नाम के तीन टैंकरों को निशाना बनाया. USS अब्राहम लिंकन और USS जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एयरक्राफ्ट कैरियर से ये हमले किए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement