Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चेयरमैन होंगे. केंद्र सरकार ने आज उनकी नियुक्ति पर मोहर लगा दी है. इससे पहले सरकार ने CBSE के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया था.

Advertisement
लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चेयरमैन बने. (Photo: ITG) लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चेयरमैन बने. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोखंडे प्रशांत सीताराम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया. वहीं, भारत ने Su-30MKI से स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम-2' का सफल परीक्षण किया है. इन खबरों के अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की ऐतिहासिक 'एअर इंडिया बिल्डिंग' को 1,601 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

CBSE को मिला नया बॉस, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने चेयरमैन

12वीं बोर्ड परीक्षा के मैनेजमेंट, मूल्यांकन प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक, तकनीकी दिक्कतों और जवाबदेही पर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया. CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया. सरकार ने अब लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज नया सचिव नियुक्त किया है.

Advertisement

रुद्रम-2 का टेस्ट सफल... चीन-पाक के डिफेंस सिस्टम और रडार को करेगा तबाह

DRDO ने भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर हवा से जमीन पर मार करने वाली देश की सबसे आधुनिक एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम टू का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई थर्टी एमकेआई के जरिए ओडिशा के तट पर किया गया. यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इसने अपनी सटीकता को पूरी तरह साबित कर दिया है. 

महाराष्ट्र सरकार ने खरीदी एअर इंडिया बिल्डिंग! 2018 से अटकी थी डील, अब इतने करोड़ में हुआ सौदा

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की एअर इंडिया बिल्डिंग को खरीद लिया है. राज्य सरकार ने ये सौदा मंगलवार को एअर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड के साथ 1,601 करोड़ रुपये में पूरा किया. सरकार की योजना अपने उन दफ्तरों को इस इमारत में शिफ्ट करने की है, जो फिलहाल किराए की जगहों पर चल रहे हैं. PWD को इस इमारत के रिनोवेशन का जिम्मा सौंपा गया है.

Advertisement

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: 26/11 के अनसुने नायकों को सलाम करती कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज

कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में देशभक्ति का जज्बा, इमोशनल पल और थ्रिलर का रोमांच एक साथ देखने को मिलता है. फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं. फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक भी हैं. 

दिल्ली-NCR में जून की सूखी शुरुआत, इस दिन से बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 जून को दिल्ली एनसीआर में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने के भी आसार हैं. इन गतिविधियों से तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

CM पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बने सदस्य

कर्नाटक में सीएम पद की कमान डीके शिवकुमार को सौंपे जाने से पहले कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को बड़ा दायित्व दिया है. सिद्धारमैया को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC का सदस्य नियुक्त किया गया है. AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की. इसे कर्नाटक कांग्रेस में संतुलन बनाए रखने की रणनीति माना जा रहा है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करेगा IIM इंदौर, जानना चाहता है सफलता के पीछे का सच

IPL 2026 में बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब IIM इंदौर के रिसर्च का विषय बनेंगे. संस्थान यह शोध करेगा कि कम उम्र में मिली शोहरत, असाधारण सफलता और उससे पैदा होने वाला दबाव किसी विलक्षण प्रतिभा के व्यक्तित्व, प्रदर्शन और भविष्य को किस तरह प्रभावित करता है. IIM इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने इस बात की जानकारी दी.

मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी का कटा ₹1500 का चालान, ऐसा एक्शन कि सब रह गए दंग, Video Viral

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी का पुलिस ने चालान कर दिया. शिली चौक के पास उनकी गाड़ी को कथित तौर पर सील सड़क पर चलते हुए पाया गया, जहां प्रवेश के लिए प्रशासन की अनुमति ज़रूरी है. इस नियम उल्लंघन पर पुलिस ने मंत्री विक्रमादित्य की कार का 1500 रुपये का चालान काट दिया.

जम्मू-कश्मीर: बादल फटा, सैलाब आया, हाईवे बंद, डोडा-किश्तवाड़ में आफत का मंजर

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भारी बारिश के बाद बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. डोडा के ठठरी क्षेत्र और किश्तवाड़ जिले के सरथल तथा माछीपाल इलाकों में तेज बारिश के चलते फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई. कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बंद हो गईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.  

Advertisement

खतरे में नैनीताल, NGT बोला- अब नहीं संभले तो बहुत देर हो जाएगी

उत्तराखंड के नैनीताल पर बढ़ते पर्यावरणीय खतरे को लेकर NGT ने अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हाई लेवल समीक्षा बैठक में NGT के माननीय सदस्य और न्यायमूर्ति अफरोज अहमद ने कहा कि अगर नदी-नाले, प्राकृतिक जलस्रोत और जलधाराएं नहीं बचीं तो पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिकी को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »