मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी और सेंसेक्स निफ्टी बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ऑपन में हुए. वहीं, भारतीय विदेश मंत्री जयंशकर ने सोमवार को अमेरिकी फॉरेन मिनिस्टर मार्को रुबियो से फोन पर बात की. इन खबरों के अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल 2026 पेश किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें
Stock Market Surge: कल हुआ था क्रैश... आज रॉकेट बना शेयर बाजार, जानिए तेजी का ट्रंप कनेक्शन
मंगलवार को शेयर बाज़ार में ज़ोरदार तेज़ी दिखी. बीते कारोबारी दिन सोमवार के भारी क्रैश के बाद आज दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए. सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले तेज रफ्तार के साथ खुलकर 23,000 के करीब कारोबार करता नजर आया.
मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बात की. इस बातचीत में उन्होंने वेस्ट एशिया संघर्ष, उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा हुई. जयशंकर ने रुबियो से कहा कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, वो ईरान जंग की वजह से प्रभावित हुई है.
वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट लॉज संशोधन विधेयक, JPC को भेजा गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल 2026 लोकसभा में पेश कर दिया. विपक्षी दलों के सांसदों ने इस बिल को लाए जाने का विरोध किया. वित्त मंत्री ने यह बिल पेश करते हुए खुद ही इसे संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा. यह बिल पेश होते ही जेपीसी को भेज दिया गया.
आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला
चुनाव आयोग ने सोमवार रात करीब 11:55 बजे पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की. यह सूची उन वोटर्स की है, जिनके नाम निर्णय प्रक्रिया के अधीन थे और जिन पर न्यायिक अधिकारियों ने फैसला लिया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में 60 लाख नामों को विचाराधीन के रूप में दर्शाया गया था.
भारत में पिछले 10 साल में 11 एयरलाइन कंपनियां हुईं बंद, जानें इसके पीछे की वजह
केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में जानकारी दी कि 2016 के बाद से अब तक देश में 11 एयरलाइंस बंद हो चुकी हैं. राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी. आज तक ने अनुसार, उन्होंने राज्यसभा में बताया कि इन एयरलाइंस के बंद होने के पीछे वित्तीय दबाव, विमानों की कमी और आंतरिक प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख कारण रहे.
भोपाल में होगा 2027 का 'सेना दिवस' समारोह, सेना प्रमुख की मौजूदगी में CM ने की घोषणा
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में 2027 का राष्ट्रीय सेना दिवस मनाने का ऐलान किया. आर्मी चीफ संग बैठक के बाद यह फ़ैसला हुआ. सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है. यह दिन 1949 में जनरल सर एफआरआर बुचर से सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के तौर पर केएम करिअप्पा के पदभार संभालने की याद में मनाया जाता है.
बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट फ्रंट ने जारी की तीसरी लिस्ट, कुल 239 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
लेफ्ट फ्रंट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची भी जारी कर दी है. लेफ्ट फ्रंट ने सोमवार को तीसरी सूची जारी करते हुए 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. नई सूची के साथ, लेफ्ट फ्रंट अब कुल 239 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुका है. राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.
Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च का बाकी महीना संतुलित और सुहावना रहेगा. भीषण गर्मी या हीटवेव की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28-30°C और न्यूनतम 16-18°C के बीच रहने से मौसम राहतभरा बना हुआ है. इस वजह से दिल्ली में दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक रहेगी.
ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन से बदलेंगे बंगाल चुनाव के समीकरण! क्या TMC की बढ़ेगी टेंशन?
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पश्चिम बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर संग लड़ने का फ़ैसला किया है. इस गठबंधन से प्रदेश में मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण दिलचस्प हो गया है. कहा जा रहा है कि इससे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को चुनौती मिल सकती है, हालांकि टीएमसी ने नुकसान से इनकार किया है.
मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने आतिशबाजी कर दिया ग्रैंड वेलकम
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेऊर जेल से रिहाई हो गई है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार को दोपहर 2 बजे के बाद उन्हें जेल से छोड़ा गया. जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला. जैसे ही वह अपने घर पहुंचे, समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.
aajtak.in