Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी है. वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी है.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे फिलहाल किसी युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं. (Photo: White House) डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे फिलहाल किसी युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं. (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

अमेरिका ने ईरान के तेल की बिक्री पर 30 दिन की अस्थायी छूट दी है ताकि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़े और कीमतों का दबाव कम किया जा सके. मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ब्रिटेन ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल किसी भी तरह के युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं. भारत सरकार ने वॉट्सऐप को डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस IDs को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बारिश के बाद शनिवार को कोहरे का असर देखा गया है. LPG गैस संकट और सिलेंडर बुकिंग की दिक्कतों के बीच बिहार सरकार ने शहरी इलाकों में PNG कनेक्शन मुहैया कराने के काम में तेजी लाने का बड़ा फैसला किया है. पढ़ें शनिवार सुबह की 7 बड़ी खबरें...


1. जंग के बीच अमेरिका का यू-टर्न... 30 दिन के लिए ईरान तेल पर सैंक्शन ढीले, बाजार को राहत

Advertisement

अमेरिका ने ईरान के तेल की बिक्री पर 30 दिन की अस्थायी छूट दी है ताकि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़े और कीमतों का दबाव कम किया जा सके. यह छूट उस तेल पर लागू होगी जो 20 मार्च से लेकर 19 अप्रैल के बीच जहाजों में भरा गया हो. मतलब जो तेल इस दौरान समुद्र के रास्ते भेजा जा रहा है, उस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी.
 

2. होर्मुज में महायुद्ध की आहट! जंग के बीच ब्रिटेन का बड़ा फैसला, US को हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ब्रिटेन ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. यह निर्णय ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री कीर स्टार्मटर ने इसी तरह के अनुरोध को टाल दिया था. ब्रिटेन के इस फैसले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है.
 

Advertisement

3. ईरान संग 'सीजफायर' के मूड में नहीं ट्रंप, बोले- जब दुश्मन खत्म रहा हो तो जंग क्यों रोकें?

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल किसी भी तरह के युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और इज़रायली सैन्य अभियान तब तक जारी रहेंगे जब तक ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह ख़त्म नहीं हो जाती. ट्रंप ने दावा किया कि पिछले कुछ हफ्तों के हमलों ने ईरान को बेहद कमज़ोर कर दिया है.
 

4. डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस ID ब्लॉक करे वॉट्सऐप, केंद्र सरकार हुई सख्त

भारत सरकार ने वॉट्सऐप को डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस IDs को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर विंग इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लेने को कहा है.  बहुत से स्कैम में WhatsApp का यूज किया जाता है, जिसमें विक्टिम के पास वॉट्सऐप कॉल, वीडियो कॉल और मैसेज तक भेजे जाते हैं.
 

5. मार्च में इतना घना कोहरा! चौंक गए दिल्ली-NCR वाले, बारिश के बाद गिर गया तापमान

दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में बारिश के बाद शनिवार को कोहरे का असर देखा गया है, जिससे विजिबिलिटी पर असर हुआ है. हरियाणा के कई हिस्सों में भी कोहरे का असर देखने को मिला है. IMD के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है. 23 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
 

Advertisement

6. बिहार के 18 जिलों में LPG सिलेंडर का झंझट होगा खत्म, अब पाइप से आएगी रसोई गैस, सरकार का बड़ा फैसला

LPG गैस संकट और सिलेंडर बुकिंग की दिक्कतों के बीच बिहार सरकार ने शहरी इलाकों में PNG कनेक्शन मुहैया कराने के काम में तेजी लाने का बड़ा फैसला किया है. नगर विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इनमें पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत कुल 18 ज़िले शामिल है.
 

7. RLD प्रमुख जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर देखी गई थी संदिग्ध कार

केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत चौधरी को कथित तौर पर एक अनजान कॉलर से जान से मारने की धमकी मिली है. मामला सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई और इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जांच में कॉल करने वाला मुर्शिदाबाद का रहने वाला पाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement