हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. रईसी के हेलिकॉप्टर में विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती समेत 9 लोग सवार थे जिसमें से कोई जिंदा नहीं बचा है. इब्राहिम रईसी के जाने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के द्वारा स्टार स्पोर्ट्स पर 'प्राइवेसी में दखल' के आरोप पर चैनल का बयान आया है और उसने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है. पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. राष्ट्रपति नहीं, ईरान में ये शख्स है सबसे ज्यादा पावरफुल, सारे फैसलों पर लगाते हैं आखिरी मुहर
हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. ईरान ने अपने राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मौत पर जारी आधिकारिक बयान में संवेदना जताते हुए कहा है कि इससे ईरान की शासन व्यवस्था पर कोई असर नहीं होगा, यह पहले की तरह ही चलती रहेगी.
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से फ्री हुए हैं. उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. अब रोहित जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुट गए हैं. मगर रोहित ने हाल ही में सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सनसनी मचा दी.
दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से ही कोर्ट में चल रहे मामले के बीच अब ई़डी ने आम आदमी पार्टी के विदेश फंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के मुताबित ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया है कि AAP को 2014-2022 के दौरान 7.08 करोड़ रुपये का विदेशी फंड प्राप्त हुआ है.
4. 'कुछ जगहों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग कराई जा रही...', आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग से की शिकायत
मुंबई में बोरिवली के कई इलाकों में वोटिंग मशीन खराब हो गई है. हिस्सों में वोटिंग मशीन खराब हो गई है. सामने आया है कि यहां लोग लंबी कतार में घंटों से लगे हैं और वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतज़ार में हैं. यहां पीने के पानी और व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं है. कतारों में खड़े लोग चुनाव आयोग से समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
5. नेपाल: प्रधानमंत्री प्रचंड ने संसद में जीता विश्वास मत, 18 महीने में चौथी बार साबित किया बहुमत
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने सोमवार को संसद में विश्वास मत जीत लिया. इसके साथ ही अब वह लगातार सत्ता संघर्ष के बीच राजनीतिक स्थिरता बनाते हुए देश की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे. प्रतिनिधि सभा (एचओआर) में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के 69 वर्षीय प्रचंड को 157 वोट मिले.
aajtak.in