Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. इस बैठक के बाद दोनों के बीच 20 अधिक समझौते हुए.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई के लोकभवन में द्विपक्षीय वार्ता की. (Photo: AFP) प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई के लोकभवन में द्विपक्षीय वार्ता की. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. इस बैठक के बाद दोनों के बीच 20 अधिक समझौते हुए. इन खबरों के अलावा, ICC Men's T20 World Cup में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

मुंबई में मिले PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों, लोकभवन में की द्विपक्षीय बैठक

मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यहां लोकभवन में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी. इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे.

भारत और फ्रांस के बीच 20+ समझौते, मैक्रों ने बताईं दोनों देशों के संबंधों की तीन खास बातें

मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की मौजूदगी में हुए भारत फ्रांस समिट के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक समझौतों की घोषणा की गई. इनमें डिफेंस, स्किलिंग, टेक्नोलॉजी और हेल्थ जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी.

Advertisement

बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर… किस्मत ने दिया ज़िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट

ICC Men's T20 World Cup में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और यही अंक ज़िम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफ़ी रहा. वहीं, आयरलैंड वर्ल्डकप से बाहर हो गया. इस रद्द मैच की वजह से ऑस्ट्रेल‍िया का भी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया. 

राजपाल यादव को सलाखों से मिली आजादी, 12 दिन बाद आए तिहाड़ से बाहर

राजपाल यादव फाइनली तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सलाखों के पीछे 12 दिन बिताने के बाद उनकी रिहाई हो गई है. बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली की हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी. मंगलवार को एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं. 9 करोड़ कर्ज केस में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद ये राहत उन्हें मिली है.

पाकिस्तान बॉर्डर के पास वेस्टर्न कमांड पहुंचे अमेरिकी राजदूत, क्यों मचा बवाल? समझें

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड का दौरा किया. यह दौरा पाकिस्तान बॉर्डर के बहुत करीब था. पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी विदेशी डेलिगेशन का यह पहला ऐसा हाई-प्रोफाइल विजिट है. राजदूत गोर के इस दौरे की काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement

अस्पताल में भर्ती सलीम खान, पिता से मिलने पहुंचे सलमान और दोनों बेटियां

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वजह से पूरा खान परिवार इस समय परेशान है. पिता की तबीयत का सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंचे. फ़िलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और परिवार ने भी बयान जारी नहीं किया है.

Silver Price Fall: दो दिन में इतनी सस्ती चांदी, आज ₹10000 टूटी, खरीदारी से पहले जानें 1Kg का भाव

चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर वायदा सिल्वर प्राइस बीते कारोबारी दिन सोमवार को 9000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया था, तो वहीं मंगलवार को भी एक किलो चांदी 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है. न सिर्फ एमसीएक्स पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. 

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस खारिज, 'करप्शन रेट कार्ड' मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ विधानसभा चुनावों के दौरान कथित मानहानि से जुड़े चुनावी कंटेंट को लेकर दर्ज की गई एक निजी शिकायत को रद्द कर दिया है. जस्टिस सुनील की अध्यक्षता वाली बेंच ने उन्हें यह राहत दी. मामला BJP Govt को निशाना बनाने वाले करप्शन रेट कार्ड विज्ञापन से जुड़ा था, जिसे राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा किया था.

Advertisement

जम्मू के बाल सुधार गृह से भागे दोनों पाकिस्तानी कैदी गिरफ्तार, लुधियाना से पकड़े गए

जम्मू के बाल सुधार गृह से फ़रार दो पाकिस्तानी क़ैदियों को 24 घंटे के भीतर लुधियाना से गिरफ़्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस के अनुसार करणजीत सिंह नामक तीसरे क़ैदी को भी घेर लिया गया है और उसकी जल्द गिरफ़्तारी संभव है. वह आरएस पुरा का स्थानीय गैंगस्टर बताया जा रहा है.

300 रैलियों के साथ बंगाल फतह की तैयारी में BJP, 1 मार्च से शुरू करेगी 'परिवर्तन यात्रा'

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ बीजेपी 1 मार्च से बड़े स्तर पर 'परिवर्तन यात्रा' शुरू करने जा रही है. 'परिवर्तन यात्रा' के जरिए बीजेपी राज्य के कोने-कोने तक पहुंचने और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में है. पार्टी 1 और 2 मार्च को कुल 9 अलग-अलग परिवर्तन यात्राएं शुरू करेगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement