Silver Price Fall: दो दिन में इतनी सस्ती चांदी, आज ₹10000 टूटी, खरीदारी से पहले जानें 1Kg का भाव

Silver Price Fall: चांदी की कीमत में गिरावट लगातार जारी है और ये अपने हाई लेवल से काफी सस्ती हो चुकी है. मंगलवार को MCX Silver Price झटके में 10,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गया.

Advertisement
चांदी की कीमत गिरने का सिलसिला जारी. (Photo: Reuters) चांदी की कीमत गिरने का सिलसिला जारी. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. खासतौर पर चांदी हर रोज बुरी तक टूट रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा सिल्वर प्राइस बीते कारोबारी दिन सोमवार को 9000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया था, तो वहीं मंगलवार को भी एक किलो चांदी 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है. न सिर्फ एमसीएक्स पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी Silver Price में गिरावट देखने को मिली है. 

Advertisement

MCX पर रोज टूट रही चांदी  
अगर आप चांदी में निवेश या खरीदारी का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इसके ताजा भाव जान लेना आपके लिए जरूरी है. बीते कुछ दिनों में Silver Price लगातार टूटा है और अपने हाई से तो ये काफी सस्ती हो चुकी है. सबसे पहले बात करें, MCX Silver Rate के बारे में, तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,44,360 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को कारोबार के दौरान ये 2,35,208 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई थी. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये रिकवरी करते हुए 4469 रुपये सस्ती होकर 2,39,891 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. 

सोमवार को टूटने के बाद चांदी की कीमत में मंगलवार को भी खुलने के साथ ही फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. MCX Silver Price अपने पिछले बंद भाव 2,39,891 रुपये से एक झटके में टूटकर 2,29,352 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. यानी चांदी 10,539 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. ऐसे में महज दो दिन में ही वायदा चांदी का भाव 15,008 रुपये प्रति किलो कम हो गया है. 

Advertisement

घरेलू मार्केट में Silver Rate
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, तो दूसरी ओर घरेलू बाजार में भी महज दो दिनों में Silver Price 8,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हुआ है. दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट रेट्स पर नजर डालें, तो बीते शुक्रवार को 1 Kg Silver Price घरेलू बाजार में 2,42,433 रुपये था, लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ये कारोबार के अंत में गिरकर 2,40,947 रुपये प्रति किलो रह गई.

वहीं मंगलवार को जब घरेलू बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये और गिरते हुए 2,34,380 रुपये के लेवल पर आ गई. इस हिसाब से देखें, तो ये शुक्रवार के अपने बंद के मुकाबले 8053 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है. 

गौरतलब है कि आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन जब आप घरेलू सर्राफा बाजार में इसे खरीदने के लिए जाते हैं, तो 3% GST के साथ ही ज्वेलरी खरीद पर मेकिंग चार्ज भी चुकाना होता है. इनके जुड़ने से कीमत में इजाफा हो जाता है. Making Charge अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement