Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

NEET विवाद में विपक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज की और जांच में नई गिरफ्तारी हुई. CJI ने युवाओं पर गर्व जताते हुए बयान स्पष्ट किया. पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति का जिक्र किया. बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति चर्चा में रही. ईरान के नए होर्मुज प्लान, पाकिस्तान पर सख्त संदेश और मार्को रुबियो के भारत दौरे ने सुर्खियां बटोरीं.

Advertisement
राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है (Photo: PTI) राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी और कांग्रेस ने सरकार और शिक्षा मंत्री पर हमला बोला है. CBI ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड टीचर को गिरफ्तार किया है. CJI सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर सफाई दी. पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारत की उपलब्धियां गिनाईं. TCS CEO की सैलरी चर्चा में रही. ईरान ने होर्मुज पर नया सिस्टम बनाया और पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी मिली. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार', NEET केस पर भड़के राहुल गांधी, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें पीएम मोदी

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद हो गई और 80 बार पेपर लीक होने से 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

'बयान को गलत तरीके से पेश किया, मुझे युवाओं पर गर्व...' CJI सूर्यकांत की 'कॉकरोच' वाले बयान पर सफाई
 
‘कॉकरोच’ टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद CJI सूर्यकांत ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी देश के युवाओं के खिलाफ नहीं थी, बल्कि फर्जी डिग्री लेकर पेशों में घुसे लोगों के खिलाफ थी. CJI ने कहा कि भारतीय युवाओं पर उन्हें गर्व है और मीडिया ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया.

Advertisement

NEET केस में बड़ी गिरफ्तारी, NTA की एक्सपर्ट टीचर ने ही लीक किया था बायोलॉजी का पेपर

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को गिरफ्तार किया है. मनीषा मंडारे को नीट-यूजी बायोलॉजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. इससे पहले केमिस्ट्री एक्सपर्ट पीवी कुलकर्णी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

'ये आपदाओं का दशक, हालात नहीं सुधरे तो दशकों तक पड़ेगा भारी...', नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत ने चांद पर उस स्थान तक पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका.

'सो कॉल्ड पुष्पा' अब मेरी जिम्मेदारी! फलता उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं बल्कि संविधान बहाली की लड़ाई है. TMC उम्मीदवार जाहंगीर खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'तथाकथित पुष्पा' अब उनकी जिम्मेदारी है.

बड़ी छंटनी... शेयर की कीमत आधी, लेकिन TCS सीईओ की हो गई मौज!

Advertisement

आईटी सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी TCS ने पिछले कुछ सालों में बहुत से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. वहीं पिछले कुछ महीनों इसके शेयर की वैल्‍यू इतनी तेजी से गिरी है कि यह आधी कीमत पर आ चुकी है. लेकिन इस बीच, इस कंपीन CEO की मौज हो गई है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO के. कृतिवासन को सैलरी हाइक मिली है. इनकी सैलरी वित्त वर्ष 2026 में कुल ₹28.1 करोड़ का सालाना वेतन मिला

'मोदी सरकार का अमृत काल छात्रों के लिए मृत काल बन रहा', NEET परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस का सरकार पर तंज

नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के विवाद पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. वहीं जयराम रमेश ने शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्ट बताया. सरकार ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने और अगले वर्ष से कंप्यूटर आधारित परीक्षा लागू करने की घोषणा की है.

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारी निलंबित, 6 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है और 10 गंभीर रूप से झुलसे हैं. मामले की मजिस्ट्रियल जांच के साथ न्यायिक जांच आयोग भी गठित किया गया है. रिटायर जज सुभाष काकड़े इसकी जांच करेंगे. घटना ने सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह मंत्रालय अपने पास रखा, सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्रालय

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की नई सरकार ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. विजय ने गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सबसे युवा मंत्री सेल्वी एस. कीर्तन को उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय सौंपा गया है.

दुनिया की बढ़ी धड़कनें! ईरान ने होर्मुज के लिए नया ट्रैफिक मैकेनिज्म किया तैयार, 'फ्रीडम प्रोजेक्ट' वाले देशों की नो-एंट्री!

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नया मैकेनिज्म तैयार किया गया है. इसके तहत केवल ईरान के साथ सहयोग करने वाले देशों के व्यावसायिक जहाजों को ही इस विशेष रूट का लाभ मिलेगा. ईरान ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत विशेष सेवाओं के लिए शुल्क भी लिया जाएगा और यह रूट 'फ्रीडम प्रोजेक्ट' ऑपरेटरों के लिए बंद रहेगा.

'दुनिया के नक्शे में बने रहना चाहता है या इतिहास में दफन...', पाकिस्तान को आर्मी चीफ की वॉर्निंग

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बहुत सख्त और स्पष्ट चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत के खिलाफ काम करता रहा, तो उसे फैसला करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का. यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा है. शनिवार को मनकशॉ सेंटर में सेना संवाद कार्यक्रम में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी.

Advertisement

अगले हफ्ते भारत आएंगे मार्को रुबियो, QUAD मीटिंग में होंगे शामिल

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ सकते हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संकेत दिए हैं. माना जा रहा है कि रुबियो QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक मुद्दों पर अहम बातचीत करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement