Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दिया है. एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी.

Advertisement
प्रयागराज में 3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, जिनकी कड़ाई से जांच की गई थी प्रयागराज में 3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, जिनकी कड़ाई से जांच की गई थी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद मंगलवार को नीट यूजी 2026 एग्जाम को कैंसिल कर दिया है. वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की. इन खबरों के अलावा, शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 1500 अंक टूटकर 74 हजार 559 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 23 हजार 380 पर बंद हुआ. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें. 

Advertisement

NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. ये एग्जाम 3 मई को हुआ था. हालांकि, पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था. इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. अब ये परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी. पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

Assam CM Oath Ceremony: असम में फिर NDA सरकार... हिमंता ने CM पद की ली शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शपथ दिलाई. उनके साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और BJP शासित राज्यों के CM मौजूद रहे. हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बने हैं.

Advertisement

आज 11 लाख करोड़ स्‍वाहा! मार्केट में आई सुनामी, सेंसेक्‍स 1500 अंक टूटा

शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट रही. सेंसेक्स करीब 1500 अंक टूटकर 74 हजार 559 पर बंद हुआ. निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 23 हजार 380 पर बंद हुआ. सबसे बुरा दिन आईटी स्टॉक्स के लिए रहा, जो 3.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. इस तेज गिरावट के कारण आज निवेशकों के 11 लाख करोड़ साफ हो गए.

जीत मिली, लेकिन लगा लाखों का जुर्माना! अक्षर पटेल पर BCCI का बड़ा एक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर IPL 2026 के 55वें मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए BCCI ने 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. ये मामला सोमवार को धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का है. हालांकि अक्षर ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उनके दमदार अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया.

यूपी में शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम, सीएम योगी की अहम बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस मीटिंग में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. पीएम मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन किया. 

Advertisement

चेन्नई से अबू धाबी जा रही फ्लाइट उड़ान भरने से पहले अचनाक रद्द, जानिए कहां हुई चूक

तमिलनाडु के चेन्नई से अबू धाबी जा रही एतिहाद एयरवेज की एक फ्लाइट मंगलवार को उड़ान नहीं भर पाई. इसमें करीब 280 यात्री सवार थे. उड़ान नहीं भर पाने की वजह हाइड्रोलिक लीक था, जिसके चलते इंजीनियरिंग टीम ने विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया. एतिहाद की चेन्नई-अबू धाबी फ्लाइट को Airbus A320 A6-EIT विमान ऑपरेट कर रहा था. 

UAE को मिला इजरायल का 'कवच', ईरानी ड्रोन्स के टक्कर में भेजा आयरन डोम

इजरायल ने ईरान के हमले का सामना कर रहे संयुक्त अरब अमीरात को आयरन डोम एंटी मिसाइल बैटरी और उसे चलाने के लिए इंजीनियर भेजे हैं. इजरायल में अमेरिकी राजदूत ने इस बात का खुलासा किया है. यह इजरायल और यूएई के बीच बढ़ते डिफेंस रिश्तों को भी दिखाता है. यह UAE में इजरायली मिलिट्री की पहली सार्वजनिक तैनाती की घोषणा है.

CM विजय ने अपने ज्योतिषी को सरकार में OSD बनाया, इन्हीं की सलाह पर बदला था शपथ का टाइम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है. राधन पंडित वेट्रिवेल तमिलनाडु के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं. उन्होंने चुनाव से बहुत पहले ही विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. विजय के साथ-साथ जयललिता समेत कई बड़े नेता भी वेट्रिवेल के मुरीद रहे हैं. 

Advertisement

अचानक LNJP अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता, नर्सों और स्टाफ से की मुलाकात

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने नर्सों से बात करते हुए मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका को सराहते हुए उन्हें मानवता की सेवा का आधार बताया. बताया जा रहा है कि सीएम के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानना था.

रुपया फिर धड़ाम... कल आया था ट्रंप का बयान, PM मोदी की अपील से भी कनेक्शन

तेल और गोल्‍ड लिंक डॉलर में लगातार तेजी के कारण भारतीय रुपया दबाव में कारोबार कर रहा है और अब रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर पहुंच गया है. 12 मई को बाजार खुलने पर रुपया डॉलर के मुकाबले 95.50 के नए निचले स्तर पर आ गया. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के प्रस्‍ताव को ठुकराने और ट्रंप के रिएक्‍शन के बाद रुपये में गिरावट आई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement