Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 जून 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 जून 2022 की खबरें और समाचार: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने केकड़ा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने का काम इस केकड़ा ने ही किया था. कानपुर हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद 40 आरोपियों की तस्वीरें जारी की है.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो) सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने केकड़ा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने का काम इस केकड़ा ने ही किया था. कानपुर हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद 40 आरोपियों की तस्वीरें जारी की है. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर मचे हंगामे के बीच इस्लामिक देश मालदीव के विपक्ष ने संसद में एक आपातकालीन प्रस्ताव पेश किया है. पढ़ें 6 जून की शाम की बड़ी खबरें..

Advertisement

फैन बनकर पहुंचा था 'केकड़ा', मूसेवाला के साथ ली सेल्फी और शूटर्स को दे दिया सुराग


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने केकड़ा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने का काम इस केकड़ा ने ही किया था. लेकिन केकड़ा की भूमिका सिर्फ गाड़ियों के इंतजाम करने तक सीमित नहीं है. पूछताछ में पता चला है कि केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी भी ली थी. वो एक फैन बन सिंगर के पास गया था और करीब 45 मिनट तक उनके घर के बाहर रहा.

पैगंबर पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर बोला पाकिस्तान, मोदी सरकार का दो टूक जवाब

पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता की विवादित टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्वतंत्रता को कुचल रहे हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर इसकी निंदा की थी. अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है. 

Advertisement

ये हैं कानपुर हिंसा के वो 40 उपद्रवी जिनकी यूपी पुलिस को है तलाश, मोबाइल नंबर भी जारी


कानपुर हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद 40 आरोपियों की तस्वीरें जारी की है. इन सभी उपद्रवियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया और इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. 

मालदीव की संसद में नुपुर शर्मा को लेकर हंगामा, विपक्ष भड़का- पैगंबर के अपमान पर सरकार चुप क्यों


पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर मचे हंगामे के बीच इस्लामिक देश मालदीव के विपक्ष ने संसद में एक आपातकालीन प्रस्ताव पेश किया है. ये प्रस्ताव बीजेपी प्रवक्ता रहते हुए नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ लाया गया. मालदीव की इब्राहिम मोहम्मद सोलिह सरकार जहां इस मसले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से बच रही है, वहीं लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

'BJP की शर्मनाक कट्टरता ने हमें अलग-थलग किया', अरब में एंटी इंडिया मूड के बीच राहुल गांधी का केंद्र पर वार


खाड़ी देशों में एंटी इंडिया मूड के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी की शर्मनाक कट्टरता ने हमें अलग-थलग कर दिया है. इससे दुनिया भर में भारत की छवि को भी नुकसान पहुंचा है. गौरतलब है कि बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर एक विवादित टिप्पणी के बाद अरब के कई देशों में भारत का विरोध शुरू हो गया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement