एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार की एक बार फिर तबीयत खराब हो गई है. उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. सुप्रिया सुले के मुताबिक पवार पिछले हफ़्ते खांसी और गले में इन्फेक्शन से परेशान थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यह भी पढ़ें: क्या राजनीति से संन्यास लेंगे 85 साल के शरद पवार? पार्टी बोली- इसका फैसला वो खुद करेंगे
पवार के राजनीति से संन्यास की लगाई जा रही अटकलें
वहीं अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई है. उन्हें आगे की मेडिकल देखभाल और ऑब्ज़र्वेशन के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. इससे पहले शनिवार को उनकी पार्टी के नेता अंकुश काकड़े ने कहा था कि शरद पवार अपने राज्यसभा के कार्यकाल के बारे में फैसला ले सकते हैं. पुणे के रहने वाले काकड़े ने कहा कि हमने पवार साहेब के एक्टिव पॉलिटिक्स से रिटायर होने की कोई रिपोर्ट नहीं सुनी है.
पार्टी मीटिंग्स में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है. अगले राज्यसभा टर्म के बारे में जो भी फैसला होगा, वह सिर्फ साहेब ही लेंगे. आपको बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पवार (85) अपना मौजूदा राज्यसभा टर्म पूरा करने के बाद धीरे-धीरे एक्टिव पार्लियामेंट्री पॉलिटिक्स से हट सकते हैं. पवार समेत महाराष्ट्र के सात राज्यसभा मेंबर्स का टर्म अप्रैल में खत्म हो जाएगा. राज्यसभा मेंबर्स को MLA चुनते हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, स्वास्थ्य का लिया हालचाल
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन जिसमें BJP, शिंदे की शिवसेना और NCP शामिल हैं. महायुति गठबंधन के पास 232 MLA हैं और वे 6 सीटें जीत सकते हैं. जबकि NCP (SP) समेत पूरा विपक्ष सिर्फ़ एक सीट जीत सकता है क्योंकि उसके पास सिर्फ़ 48 MLA हैं.
ओमकार