अमेरिका–इज़रायल के हमलों के बाद बढ़ा तनाव, अबूधाबी में फंसी जालना की बेटी... परिवार परेशान

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते कई भारतीय फंस गए हैं. जिसके चलते उनके परिवार की भी चिंता बढ़ गई है. इन्हीं में महाराष्ट्र के जालना शहर की रहने वाली उत्कर्षा भी शामिल हैं. जो अबूधाबी की एक कंपनी में इंजीनियर हैं.

Advertisement
अबूधाबी में फंसी उत्कर्षा. (File Photo: Gaurav Vijay Sali/ITG) अबूधाबी में फंसी उत्कर्षा. (File Photo: Gaurav Vijay Sali/ITG)

गौरव विजय साली

  • जालना ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

महाराष्ट्र के जालना शहर की रहने वाली ऑफशोर इंजीनियर उत्कर्षा इंगले इस समय अबूधाबी में फंसी हुई हैं. वह वहां एक निजी कंपनी में पिछले करीब तीन वर्षों से नौकरी कर रही हैं. मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के कारण उनके माता-पिता गहरी चिंता में हैं. हालांकि परिवार से बातचीत में उत्कर्षा ने खुद को सुरक्षित बताया है, लेकिन क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने परिजनों की बेचैनी बढ़ा दी है. 

Advertisement

बेटी के वहां रहने से बढ़ी परिवार की चिंता

आपको बता दें कि हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हवाई हमले किए जाने की खबरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि राजधानी तेहरान सहित कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. उत्कर्षा जिस इलाके में रह रही हैं, वहां से कुछ दूरी पर अमेरिकी सैन्य ठिकाना होने की जानकारी है. 

अबूधाबी में फंसी उत्कर्षा के पैरेंट्स. (Photo/ITG)

यह भी पढ़ें: '4 हफ्ते तक चल सकती है ईरान की जंग...' मिडिल ईस्ट में महायुद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान ने उन जगहों पर हवाई हमले किए. जिसके बाद तेज धमाके और धुएं के गुबार देखे गए. इन घटनाओं के दृश्य उत्कर्षा के निवास स्थान के आसपास से दिखाई देने की बात सामने आई है. जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई. उत्कर्षा के पिता भीमराव इंगले, जो जालना के वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारत सरकार इस तनावपूर्ण स्थिति में मध्यस्थ की भूमिका निभाए और मध्यपूर्व में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे. 

Advertisement

उत्कर्षा की मां हुईं भावुक

जालना जिला प्रशासन ने इंगले परिवार से संपर्क साधकर स्थिति की जानकारी ली है और भरोसा दिलाया है कि पूरी परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं. उत्कर्षा की मां शारदा इंगले ने भावुक होते हुए कहा कि बेटी दूर देश में है, इसलिए स्वाभाविक रूप से चिंता होती है. 

हालांकि बेटी से लगातार संपर्क में रहने से थोड़ी राहत जरूर है. उन्होंने बताया कि हाल ही में फोन पर बात हुई थी और उत्कर्षा ने खुद को सुरक्षित बताया है. फिलहाल परिवार को बेटी की सुरक्षित वापसी का इंतजार है और वे केंद्र सरकार से जल्द सकारात्मक पहल की उम्मीद कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement