अकोला में अनोखी शादी: ट्रैक्टर पर सवार होकर मैरिज गार्डन पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, इंटरनेट पर छाया वीडियो

अकोला के गांव में एक शादी ने सबका ध्यान खींच लिया. यहां दूल्हा-दुल्हन ने कार या घोड़ी की बजाय ट्रैक्टर पर बैठकर मैरिज गार्डन में एंट्री की. किसान परिवार से जुड़े दूल्हे ने इस खास अंदाज से खेती, गांव और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का मैसेज दिया. यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
एंट्री को खास बनाने के लिए सजे-धजे ट्रैक्टर पर हुए सवार. (Photo: Screengrab) एंट्री को खास बनाने के लिए सजे-धजे ट्रैक्टर पर हुए सवार. (Photo: Screengrab)

धनंजय साबले

  • अकोला,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

शादियों में दूल्हे की एंट्री आपने घोड़ी पर देखी होगी, लग्जरी कार में देखी होगी, कभी-कभी हेलिकॉप्टर तक में देखी होगी. लेकिन अकोला के एक गांव में दूल्हा-दुल्हन ने ऐसी एंट्री की कि पूरा इलाका देखने उमड़ पड़ा. यहां शादी के मंडप तक पहुंचने के लिए चुनी गई सवारी थी- ट्रैक्टर...

मामला टिटवा गांव का है. यहां ओमप्रकाश गावंडे और अनुश्री की शादी हो रही थी. हर कोई सोच रहा था कि दूल्हा शायद कार में आएगा या पारंपरिक घोड़ी पर. लेकिन जैसे ही सजा-धजा ट्रैक्टर गांव की सड़क से मंडप की तरफ बढ़ा और उस पर दूल्हा-दुल्हन साथ बैठे दिखाई दिए, लोग हैरान रह गए. मोबाइल कैमरे निकल आए, वीडियो बनने लगे और देखते ही देखते यह शादी चर्चा का विषय बन गई.

Advertisement

यहां देखें Video

दरअसल, ओमप्रकाश किसान परिवार से जुड़े हैं. उनके लिए ट्रैक्टर सिर्फ खेत जोतने की मशीन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी और पहचान का हिस्सा है. इसलिए शादी जैसे सबसे खास दिन पर उन्होंने अपनी जड़ों को ही सम्मान देने का फैसला किया. यह सिर्फ एंट्री नहीं थी, बल्कि एक मैसेज भी था कि आधुनिकता चाहे जितनी बढ़ जाए, गांव और मिट्टी से रिश्ता नहीं टूटना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सजा काट चुके कैदी पर आया लेडी जेलर का दिल... फिरोजा खातून और धर्मेंद्र सिंह की अनोखी शादी, VHP नेता ने किया कन्यादान

शादी में मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया था और पूरे पारंपरिक अंदाज में दूल्हा-दुल्हन उस पर बैठकर पहुंचे. माहौल में गांव की खुशबू थी और इस अनोखे अंदाज ने समारोह को और खास बना दिया. जहां एक तरफ आजकल शादियों में दिखावे की होड़ होती है, वहीं यहां सादगी नजर आई.

Advertisement

गावंडे परिवार का कहना है कि 'शेती ही आमची माय-माऊली आहे'- यानी खेती हमारी मां जैसी है. यही सोच इस पूरे समारोह में नजर आई. ट्रैक्टर पर एंट्री करके उन्होंने जताया कि किसान की पहचान उसकी जमीन और खेती से है, और उसी पर गर्व होना चाहिए. सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा हो रही है. लोग वीडयो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि किसान जीवन को सलाम करने का तरीका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement