कोरोना संकट में भिखारियों को 500-500 की नोट बांट गए 2 अजनबी, चक्कर में पड़ी पुलिस

मध्य प्रदेश के सतना में दो अजनबी जगतदेव तालाब के शिव मंदिर के आसपास बैठने वाले भिखारियों को 500, 200 और 100-100 के करीब 30 हजार रुपये बांटकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए.

Advertisement
भिखारियों को 500, 200 और 100-100 के नोट बांटे भिखारियों को 500, 200 और 100-100 के नोट बांटे

योगितारा दूसरे

  • सतना,
  • 23 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST
  • पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों शख्स
  • CCTV में नोट की गड्डी गिनता दिखा एक व्यक्ति

मध्य प्रदेश के सतना में दो अजनबी जगतदेव तालाब के शिव मंदिर के आसपास बैठने वाले भिखारियों को 500, 200 और 100-100 के करीब 30 हजार रुपये बांटकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. मगर दोनों शख्स सामने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं.

दोनों में से एक शख्स जेब से नोट की गड्डी निकालकर गिनते हुए भी दिख रहा है. इस बात की भनक जब पेट्रोल पंप संचालक को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और सभी के नोटों को डिसइन्फेक्टेड करने की कोशिश की. पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है.

Advertisement


 

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच नोटों का यूं बंटना सतना पुलिस को रास नहीं आया. दरअसल, देश के तमाम अलग-अलग हिस्सों से सड़कों पर पड़े लावारिस नोटों ने पहले ही पुलिस महकमे की नींद उड़ा रखी है. अब सतना में 30 हजार रुपये की भारी भरकम राशि भिखारियों को बंटी तो बवाल खड़ा हो गया. आखिरकार लॉकडाउन में जहां हर व्यक्ति प्रभावित है. ऐसे में भिखारियों को 500, 200 और 100-100 के नोट बांटना किसी के गले नहीं उतर रहा. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है. 


 

भिखारी अन्नू ने बताया कि कल दो लोग थे. वो लोग यहां 2-3 बार चक्कर लगाए हैं. यहां से ऊपर नीचे किए. वहां से खुल्ला कराये हैं. खुल्ला कराने के बाद फिर बांटे हैं. वहां 500-500 सौ रुपये बांटे हैं. यहां पर सौ सौ रुपये बांटे हैं. ऊपर ही ऊपर बांटे हैं. शाम के 5 बजे की बात है.

Advertisement

वहीं सीमा ने बताया कि दो लोग आए थे. पैसा बांटे हैं. ऊपर के पूरे लोगों को बांटे हैं. 100-100 के नोट बांटे हैं. 100 रुपये बस मिला बस. राजकुमार ने बताया कि यहां दो लोग आए थे. किसी को सौ दिए...किसी को 500 दिए और बांटते हुए सीढ़ी से नीचे चले गए. वो भी बोलते गए हैं कि दूर-दूर से पैसा लो. हमको 500 रुपये मिला था.



 
सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि यह बात हमारे संज्ञान में आई है कि वहां कुछ लोगों ने भिखारियों को पैसे बांटे हैं. प्रथम दृष्टया पैसे बांटना कोई अपराध नहीं है. चूंकि दहशत का माहौल है और ऐसी अफवाहें भी हैं कि पैसों में कुछ ऐसा करके कि कोरोना से संबंधित चीजे हैं. इसलिए कुछ गलत नहीं हो इस चीज को वेरिफाई करने के लिए हमने अपनी टीम भेजकर और खुद भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले. वीडियो में नीली शर्ट पहने व्यक्ति पैसे देता हुआ दिख रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement