पिता-पुत्र ने बरसाए लोहे के पाइप... रस्सी से बंधे कुत्ते को बेरहमी से पीटा, क्रूरता का वीडियो वायरल

घर के आंगन में रस्सी से बंधे बेजुबान जानवर को पिता और पुत्र ने मिलकर लोहे और पीवीसी पाइपों से तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना गुजरात के राजकोट से सामने आई है.

Advertisement
पिता-पुत्र ने कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.(Photo:Screengrab) पिता-पुत्र ने कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.(Photo:Screengrab)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

गुजरात के राजकोट से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते के साथ बेरहमी की हदें पार कर दी गईं. इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी सिहर उठे.

यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सीएन दवे के मुताबिक, पालतू कुत्ता घर के आंगन में रस्सी से बंधा हुआ था. इसी दौरान महेंद्रसिंह जाडेजा और उनका बेटा अभिराजसिंह जाडेजा मौके पर पहुंचे और लोहें के पाइप और PVC पाइप से कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Advertisement

इस हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि यह कुत्ता किरनाबेन परमार का है. आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपियों का कहना है कि कुत्ता घर के बाहर रहने पर छोटे बच्चों पर भौंकता था और उन्हें डराता था. इतना ही नहीं, बच्चों के पीछे दौड़ने की बात को लेकर गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.

हालांकि, सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता दर्द से चीखता रहा, लेकिन हैवानियत की हद पार करते हुए पिता-पुत्र लगातार उसे पीटते रहे. देखें VIDEO:- 

इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 452, GP एक्ट 135 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

फिलहाल यूनिवर्सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement