'300 कार्यकर्ताओं की कुर्बानी…' बंगाल को लेकर जामनगर से पीएम मोदी का संदेश

जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में शहीद हुए 300 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को याद करते हुए भावुक संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के विकास की चर्चा की और बताया कि कैसे नमक से शुरू हुआ सफर अब हवाई जहाज और सेमीकंडक्टर बनाने तक पहुंच गया है.

Advertisement
जामनगर में जनता का अभिवादन करते पीएम मोदी. (Photo: ANI) जामनगर में जनता का अभिवादन करते पीएम मोदी. (Photo: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:43 AM IST

गुजारत के जामनगर में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनके मुताबिक, इन्हीं कार्यकर्ताओं की कुर्बानी की वजह से पार्टी का संकल्प अब हकीकत में बदलता दिख रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में जो बदलाव की हवा दिखाई दे रही है, उसके पीछे यही संघर्ष और बलिदान है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी ने एक भावनात्मक बात भी कही. उन्होंने कहा कि भले ही बंगाल में लोग तकलीफ से गुजरते हैं, लेकिन उसका दर्द गुजरात में भी महसूस होता है. गुजरात के लोग भी बंगाल की स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे और सवाल करते थे कि आखिर वहां क्या हो रहा है. लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं. उनके मुताबिक, आज बंगाल में एक अलग तरह का माहौल है, जहां लोग खुद को बड़ी रुकावटों से आजाद महसूस कर रहे हैं और खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है.

अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई चुनाव देखे हैं, लेकिन ऐसा असर किसी चुनाव के नतीजे में पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी का सुशासन मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाएं बंगाल को फिर से मजबूत बनाएंगी और पिछले कई दशकों में बनी दूरी को धीरे-धीरे कम करेंगी.

Advertisement

नमक से सेमीकंडक्टर तक: गुजरात की उड़ान

बंगाल के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के विकास के सफर पर भी चर्चा की. उन्होंने याद दिलाया कि एक दौर था जब गुजरात में नमक बनाने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं होता था, लेकिन आज वही गुजरात पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है. आज यहां सेमीकंडक्टर चिप्स बन रहे हैं, मेट्रो के कोच बन रहे हैं और आधुनिक रेलवे इंजन तैयार किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, अब गुजरात हवाई जहाज बनाने की तैयारी में भी जुटा है. पर्यावरण की सुरक्षा के मामले में भी गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपना अलग 'क्लाइमेट विभाग' बनाया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि गुजरात के लोगों का बीजेपी पर भरोसा लगातार मजबूत होता गया है. यह समर्थन एक-दो पीढ़ियों का नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से चला आ रहा है. अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में जो बदलाव की हवा दिखाई दे रही है, उसका असर पूरे देश में महसूस किया जा रहा है और लोग वहां के हालात में सुधार देखकर राहत महसूस कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement