अहमदाबाद और वडोदरा के 28 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, फैली दहशत

अहमदाबाद और वडोदरा में कम से कम 28 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले. जिससे स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी संबंधित स्कूलों में पहुंच गई और कैंपस को खाली करा लिया.

Advertisement
गुजरात में 28 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी. (Photo: Representational ) गुजरात में 28 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • वडोदरा,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में कम से कम 28 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले. जिसके बाद कैंपस खाली करा लिए गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर रोहित चौधरी ने बताया कि अहमदाबाद के 15 से ज़्यादा स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले. सभी स्कूलों को तुरंत पास के पुलिस स्टेशनों को इन्फॉर्म करने और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉलो करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट बम धमकी के मामले में दिल्ली और मुंबई में एफआईआर दर्ज, मेल की जांच में जुटी पुलिस

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में 13 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले. इन स्कूलों के मैनेजमेंट ने पुलिस कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद लोकल पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG), क्राइम ब्रांच और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) के लोगों ने सैनिटाइजेशन एक्सरसाइज की और स्टूडेंट्स और टीचर्स को निकाला.

वडोदरा डिप्टी कमीश्नर ने क्या कहा?

कोमार ने कहा कि 9 स्कूलों का सैनिटाइजेशन पूरा हो गया है और बाकी स्कूलों के लिए प्रोसेस चल रहा है. साइबरक्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है. ईमेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने और उनकी कोशिश को नाकाम करने के लिए डिटेल में जांच की जाएगी. पहली नज़र में ऐसे ईमेल शरारती हैं, लेकिन पुलिस पूरी गंभीरता से उनकी जांच करेगी.

Advertisement

वडोदरा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (क्राइम) हिमांशु वर्मा ने कहा कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. प्रभावित स्कूलों के स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक जिन इंस्टीट्यूशन्स को टारगेट किया गया उनमें अहमदाबाद में DAV इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल, संत कबीर स्कूल, और वडोदरा में डी आर अमीन स्कूल, उर्मी स्कूल, बड़ौदा हाई स्कूल और डॉन बॉस्को शामिल हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी को अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ऐसे ही ईमेल मिले थे. लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement