डेनमार्क के राजनयिक ने वीडियो डालकर दिखाई दिल्ली की गंदगी, हरकत में आई NDMC, तुरंत लिया एक्शन

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने 8 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं और यहां की एक सड़क कूड़े से भरी हुई है. इसके बाद एनडीएमसी हरकत में आई और तुरंत इलाके की सफाई करवाई.

Advertisement
डेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास पड़े कूड़े का ढेर दिखाया था जिसे बाद में NDMC ने साफ कर दिया. डेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास पड़े कूड़े का ढेर दिखाया था जिसे बाद में NDMC ने साफ कर दिया.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2024,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

भारत में डेनमार्क के राजनयिक फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर एक ऐसा वीडियो साझा किया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया. इस वीडियो में दूतावास की इमारत के बाहर कूड़े का ढेर दिख रहा है. इस वीडियो में स्वेन बताते हैं कि वो भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं और यहां की एक सड़क कूड़े से भरी हुई है. ये रोड दिल्ली में डेनमार्क और ग्रीस के दूतावासों के बीच स्थित है. 

Advertisement

वीडियो में डेनिश राजनयिक सड़के किनारे खड़े हैं जिसकी दाईं तरफ डेनमार्क दूतावास की दीवार है. फ्रेडी स्वेन ने कचरे से भरी सड़क दिखाते हुए कहा, "प्यारी और हरी-भरी नई दिल्ली में आपका स्वागत है. यहां हमारा डेनिश दूतावास है और उस तरफ हमारा यूनानी दूतावास है. यह एक सर्विस लेन हुआ करती थी, लेकिन आप देख रहे हैं कि ये कूड़े से भरी है. लोग यहां आते हैं और उनके मन में जो भी आता है वो करते हैं.'

यह भी पढ़ें: दिल्ली: अब पार्किंग के लिए नहीं लगेगा दोगुना चार्ज, NDMC ने वापस लिया फैसला

वायरल हुई पोस्ट

स्वेन कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि कोई इस पर कार्रवाई करेगा. इस पोस्ट में उन्होंने डेनमार्क दूतावास, दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल कार्यालय के X अकाउंट्स को टैग किया. स्वेन आगे कहते हैं, 'बस अब सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही मत कीजिए, कोई कदम भी उठाइए.' उनकी यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई.

Advertisement

एनडीएमसी ने लिया एक्शन

वीडियो सामने आते ही नई दिल्ली नगरपालिका (एनडीएमसी) सक्रिय हुई और उसने तुरंत उस एरिया को पूरा साफ किया. इसके बाद डेनमार्क के राजनयिक ने कूड़ा हटाने और सफाई करने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद देते हुए उसके कर्मचारियों को होरी बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement