सर्दियों के इस सीजन में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला है. दिसंबर से जनवरी तक दिल्ली से बारिश गायब रही लेकिन 23-24 जनवरी की दरमियानी रात देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी देखी गई. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली को अब ठंड से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने किसी तरह के वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अलर्ट जारी नहीं किया था.
ठंड के बीच दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी से पंजाब तक कोल्ड डे की स्थिति, पाला भी बढ़ाएगा परेशानी!
तापमान की बात करें तो दिल्ली में कल (23 जनवरी) न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, दिल्ली में आज, 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली-एनसीआर में तड़के हुई हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी से दिल्लीवालों को कोहरे से मामूली राहत मिली है, इससे विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है. पालम में आज विजिबिलिटी 700 तो सफदरजंग में ये 500 दर्ज की गई.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
बता दें कि इस सीजन पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई, इसी वजह से ठंड का प्रकोप लगातार जारी रहा. स्काईमेट ने इस ठंड का मुख्य कारण भारत के उत्तरी भागों पर बहुत मजबूत पश्चिमी जेट स्ट्रीम बताई. 250-300 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बहुत तेज़ और लगातार गर्जना करने वाली जेट स्ट्रीम दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को ख़त्म नहीं होने दे रही है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की कमी के चलते ठंड से राहत नहीं मिल रही है. दिल्ली में अब बारिश के चलते ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 27 जनवरी 2024 को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है. जिसका असर सबसे पहले 3 दिनों तक पहाड़ों पर पड़ेगा और फिर मैदानी इलाकों में देखा जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी इस प्रणाली के हाशिये पर होगी लेकिन फिर भी बारिश की संभावना बनी रहेगी. इससे कड़कड़ाती ठंड पर भी लगाम लग सकती है हालांकि इस हफ्ते ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है.
aajtak.in