ओखला विहार: लोगों ने नहीं मनाई ईद, नमाज के बाद ईरान पर हो रहे हमले का जताया विरोध

दिल्ली के ओखला विहार इलाके की एक तस्वीर सामने आई है. जहां पर लोगों ने काला रिबन बांधकर नमाज अदा की और ईरान पर हो रहे हमले का विरोध जताया.

Advertisement
ईरान पर हो रहे हमले का विरोध करते लोग. (photo: Ashutosh kumar/ITG) ईरान पर हो रहे हमले का विरोध करते लोग. (photo: Ashutosh kumar/ITG)

आशुतोष कुमार

  • दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

दिल्ली के ओखला विहार इलाके में ईद के मौके पर ईरान पर हमले का विरोध देखा गया. इस दौरान लोग हाथ में काला रिबन बांधकर बाबुल इलम (Masjid Babul ILM )में नमाज अदा करते नजर आए. साथ ही नमाज खत्म होने के बाद जमकर इजराइल और अमेरिका के खिलाफ और ईरान के समर्थन में नारेबाजी की गई.

दरअसल, राजधानी दिल्ली के ओखला बिहार इलाके के मस्जिद की कुछ तस्वीरें आई हैं. जहां ईद के मौके पर ईरान पर हुए हमले का विरोध देखा गया. इस दौरान नमाज अदा करने आए लोगों ने हाथों में काला रिबन बांधा और नमाज अदा की. साथ ही इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूध वाली सेवइयां खाकर हो गए बोर? इस ईद पर बनाएं शाही किमामी सेवइयां, हर कोई करेगा तारीफ

काला रिबन बांधकर लोगों ने जताया विरोध

बड़ी संख्या में नमाज के लिए एकत्रित हुए लोगों ने बताया कि ईरान पर जुल्म हो रहा है. उस पर अमेरिका और इजराइल जुर्म कर रहे हैं. खामेनेई को शहीद किया गया. इसी के विरोध में आज हम लोगों ने ईद पर विरोध जताया है और शांतिपूर्वक काला रिबन बांधकर ईरान पर हुए हमले का विरोध किया.

यह भी पढ़ें: बिना मावा सिर्फ 1 चम्मच घी से बनेगा मलाईदार लौकी हलवा, व्रत में उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

हम लोग हर जुल्म का विरोध करते हैं. इस बार हम लोग ईद नहीं मना रहे हैं बल्कि अपना विरोध जाता रहे हैं. आपको बता दें कि देशभर में आज यानी कि 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जा रहा है. नवरात्र के साथ ईद पड़ने की वजह से पूरे देश में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. ताकि कहीं पर भी किसी तरह की आशंति न हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement