दिल्ली में धूल भरी आंधी, चंडीगढ़ में बारिश... यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में बदला मौसम

उत्तर भारत के कई राज्यों में धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है.

Advertisement
कई राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है. (Photo: PTI) कई राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है. (Photo: PTI)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

उत्तर भारत के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और बारिश ने दस्तक दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए चेतावनी जारी की है.

कई शहरों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. मंगलवार सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

Advertisement

मौसम विभाग ने सुबह 06:40 बजे अपडेट जारी करते हुए अगले 2 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

इससे पहले सोमवार देर रात दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट सहित गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और मानेसर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक रही.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आंधी और भारी बारिश, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, मोदीनगर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है. हरियाणा के कैथल, असंध, झज्जर और पलवल में भी मौसम खराब रहने की आशंका है. वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी, भरतपुर और धौलपुर में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बहुत भारी बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है.

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल तक और हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में और 28-29 अप्रैल को हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हीटवेव के दिन शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, सोमवार से बदलेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में 28 और 29 अप्रैल को 'थंडरस्क्वाल' आ सकता है. चंडीगढ़ में बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पूरे सप्ताह भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement