दिल्ली: डेढ़ साल की बेटी के सामने मां की हत्या, पति ने सिलेंडर से वार कर ले ली जान

राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात जिस वक्त उसने हत्या को अंजाम दिया, उस वक्त उसकी बेटी मौजूद थी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके से भागा भी नहीं और अपनी बेटी को गोद में लेकर बैठा रहा.

Advertisement
पिता ने मां के सामने की बेटी की हत्या. (Photo: Screengrab) पिता ने मां के सामने की बेटी की हत्या. (Photo: Screengrab)

आशुतोष कुमार

  • दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके से रिश्तों से भरोसा उठने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मृतक महिला की डेढ़ साल की बेटी मौके पर मौजूद थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. मृतक महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है. जबकि आरोपी पति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. एक चार साल की बेटी और एक डेढ़ साल की. वारदात के समय डेढ़ साल की बच्ची दोनों के साथ थी. हत्या को डीडीए फ्लैट इलाके के एक फ्लैट में अंजाम दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: इश्क, इंतकाम और डबल मर्डर... 'लेडी किलर' की खौफनाक दास्तां, प्रेमी को पाने के लिए बनी हैवान

पड़ोसियों ने बताया कि इलाके के डीडीए फ्लैट के एक फ्लैट में पति-पत्नी अपनी 2 बच्चियों के साथ रहते थे. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हुआ और इसी दौरान गुस्से में पति ने खाना बनाने वाला छोटा सिलेंडर उठाकर अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. जिस समय पति इस वारदात को अंजाम दे रहा था, उस समय उसकी डेढ़ साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी. बेटी अपनी मां को बचाने के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रही थी.

Advertisement

पत्नी की हत्या के बाद बेटी को गोद में लेकर बैठा था आरोपी पति

बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचे और जब दरवाजा खुलवाया तो देखा कि पत्नी जमीन पर गिरी पड़ी है. जबकि पति अपने गोद में बेटी लिया हुआ है. जिसके बाद लोगों ने पति को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि एक पति ने अपनी बेटी के सामने सिलेंडर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी. 

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पति को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि बच्चों को महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement