दिल्ली में बीच सड़क युवक की दबंगई, बुजुर्ग को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा- Video

दिल्ली में एक बुजुर्ग को कार से निकालकर पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि इस पिटाई से बुजुर्ग के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
दिल्ली में बीच सड़क पिटाई का वीडियो आया सामने. (Photo: Screengrab)  दिल्ली में बीच सड़क पिटाई का वीडियो आया सामने. (Photo: Screengrab)

हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

दिल्ली में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के आलीगांव की बताई जा रही है. साथ ही इस घटना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

पहले तोड़ा कार का शीशा, फिर बाहर निकालकर पीटा

पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर को रघुराज अपनी कार से घर से ऑफिस जा रहे थे. तभी मोहित और उसके दोस्त आए और पहले रघुराज की कार का शीशा फोड़ा. फिर कार से निकालकर पिटाई शुरू कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हेलमेट से पिटाई, गला घोंटा और एक्सीडेंट का ड्रामा... हैरान कर देगी नई नवेली पत्नी के कत्ल की ये साजिश

मारपीट में रघुराज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है. पुलिस के मुताबिक मोहित ने 2 साल पहले आलीगांव में एक प्लॉट खरीदा था और उसमें कंस्ट्रक्शन करवा था. लेकिन एक महीने बाद ही डीडीए ने उसे तोड़ दिया.

मोहित को शक था कि रघुराज ने उसकी डीडीए में शिकायत की है. इसी के चलते उसने रघुराज की पिटाई की. फिलहाल पुलिस ने दिल्ली के सरिता बिहार थाने में केस दर्ज कर लिया है और मोहित व उसके साथियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: होटल में बॉयफ्रेंड के साथ है पत्नी... सुनते ही ऐसा बौखलाया पति , गलती से कर दी किसी और युवक की पिटाई

Advertisement

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

बीच सड़क पीड़ित रघुराज की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की डंडे से पिटाई की जा रही है. वहीं जब मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उन्हें भी धमकी दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »