छठ घाट की सफाई पर बोले मनोज तिवारी- यमुना का पानी पीकर दिखाएं केजरीवाल

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना की सफाई का अभियान चलाया. मनोज तिवारी ने गंदी यमुना की स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल यमुना का पानी पीकर दिखाएं, क्योंकि स्वच्छ जल देना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है.

Advertisement
मनोज तिवारी का यमुना की सफाई अभियान मनोज तिवारी का यमुना की सफाई अभियान

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

छठ महापर्व से राजनैतिक पार्टियां यमुना नदी की सफाई और छठ की परवाह करने के लिए तमाम अभियान चला रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना की सफाई का अभियान चलाया.

मनोज तिवारी ने गंदी यमुना की स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल यमुना का पानी पीकर दिखाएं, क्योंकि स्वच्छ जल देना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है.

Advertisement

यमुना कैसे स्वच्छ हो सकती है इस पर मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना नदी तभी स्वच्छ हो सकती है जब दिल्ली का मुख्यमंत्री स्वच्छ सोच का हो जाए. तिवारी ने कहा, को मैं चुनौती देता हूं कि वो यमुना का पानी पीकर दिखाएं. उन्होंने कहा कि छठ पर्व के मद्देनजर हमने दिल्ली के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से और ज्यादा पानी मांगा है. उम्मीद है कि छठ के दिन यमुना में पानी ज्यादा होगा.

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पुरानी छठ समितियों को पैसा नहीं दे रहे हैं और नई समिति बना रहे हैं. केजरीवाल छठ समितियों को धमका रहे हैं कि हमारी और हमारे विधायकों की फोटो नहीं लगाओगे तो दिल्ली सरकार मदद नहीं करेगी. कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »