15 खतरनाक कुत्तों के पहरे में ‘शातिर नौकरानी’, रजाई के अंदर छिपी मिली, 2 KG सोने का खेल खुला

दिल्ली के शालीमार बाग में घरेलू नौकरानी सोना उर्फ सोनिया को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने घर से गहने चुराकर करीब 2 किलो सोना अलग-अलग बैंकों में गिरवी रख 5 लाख रुपये का लोन लिया. पुलिस से बचने के लिए उसने घर में 15 खतरनाक कुत्ते पाल रखे थे. छापेमारी में वह रजाई के नीचे छिपी मिली. 1 लाख नकद बरामद हुआ.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने शातिर नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है  (Photo: AI-generated) दिल्ली पुलिस ने शातिर नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है (Photo: AI-generated)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस केस की खास बात यह रही कि आरोपी घर में काम करने वाली निकली, जिसने चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए अपने घर में करीब 15 खतरनाक कुत्ते पाल रखे थे. . तलाशी के दौरान आरोपी घर में रजाइयों के नीचे छिपी मिली, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान करीब 2 किलो सोना ट्रेस किया गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय सोना उर्फ सोनिया एक घर में काम करती थी. अप्रैल महीने में उसी घर से सोने के गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शुरुआती जांच में शक घर के अंदर काम करने वालों पर गया. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली. जांच में धीरे-धीरे आरोपी तक पहुंच बनाई गई. जांच में सामने आया कि आरोपी ने मौका देखकर घर से सोने के गहने और नकदी चुरा ली थी. चोरी के बाद वह फरार हो गई और अपने घर में छिपकर रहने लगी. पुलिस से बचने के लिए उसने अपने घर में करीब 15 खतरनाक कुत्ते पाल रखे थे, जिनमें पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड नस्ल के कुत्ते शामिल थे. इस वजह से कोई भी आसानी से घर के अंदर नहीं जा सकता था.

Advertisement

रजाई के बीच छिपी थी महिला 

पुलिस टीम ने छापेमारी से पहले पूरी योजना बनाई. कुत्तों से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए. जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो कुत्तों के बीच से रास्ता बनाते हुए अंदर दाखिल हुई. तलाशी के दौरान आरोपी घर में रजाइयों के नीचे छिपी मिली, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए. उसने चोरी किए गए सोने के गहनों को अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिया था. इसके बदले उसने करीब 5 लाख रुपये का लोन लिया. पुलिस को अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट्स का पता चला है.

2 किलो सोना किया ट्रेस 

जांच के दौरान करीब 2 किलो सोना ट्रेस किया गया है. पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है और अन्य संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से करीब 1 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रही है. अब उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »