इंडिया AI इम्पैक्ट सिमट में स्पीच देने नहीं आएंगे बिल गेट्स, जानिए क्या है वजह

गेट्स फाउंडेशन ने 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में बिल गेट्स के कीनोट से यू टर्न ले लिया है. गेट्स की स्पीच को कन्फर्म करने के एक दिन बाद ही उनका नाम वापस ले लिया गया है.

Advertisement
गेट्स फाउंडेशन ने बिल गेट्स लेकर अपडेट जारी किया है. (Photo: Getty Images via AFP) गेट्स फाउंडेशन ने बिल गेट्स लेकर अपडेट जारी किया है. (Photo: Getty Images via AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

गेट्स फाउंडेशन ने गुरुवार को ऐलान किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में हो रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे. यह फैसला उनकी स्पीच के ऑफिशियल ऐलान के ठीक एक दिन बाद लिया गया है. 

जेफरी एपस्टीन फाइल्स में कथित लिंक को लेकर विवादों का सामना कर रहे गेट्स ने 'बहुत सोच-समझकर' इस कार्यक्रम से दूरी बनाई है. उनकी जगह अब गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के अध्यक्ष अंकुर वोरा आज समिट को संबोधित करेंगे. 

Advertisement

गेट्स फाउंडेशन ने साफ शब्दों में कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, जिससे समिट की प्राथमिकताओं पर ध्यान बना रहे. दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने की वजह से बिल गेट्स को लगातार ऑनलाइन विरोध और जांच का सामना करना पड़ रहा है.

विवादों के चलते बदला फैसला

बिल गेट्स मौजूदा वक्त में जेफरी एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने के बाद एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं. साल 2019 में जेल में मृत पाए गए दोषी यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में गेट्स का नाम कई बार आया है, जिससे उनकी काफी आलोचना हो रही है. गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि समिट के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: एपस्टीन इफेक्ट... AI समिट में शिरकत करेंगे बिल गेट्स, सांसद बोलीं- What a shame!

Advertisement

अंकुर वोरा करेंगे प्रतिनिधित्व

गेट्स फाउंडेशन ने साफ किया है कि बिल गेट्स की अनुपस्थिति के बावजूद संगठन भारत में अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध है. अब इस समिट में गेट्स की जगह अंकुर वोरा बोलेंगे. फाउंडेशन ने जोर दिया कि वे भारत में स्वास्थ्य और विकास के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement