देश में पहली बार छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की ऑनलाइन किराया वसूली, बिचौलियों का खेल खत्म!

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि पहले बोर्ड को सालाना 5 लाख रुपए भी किराए से नहीं मिलते थे. अब इस ऑनलाइन सिस्टम से हमें उम्मीद है कि आय सैकड़ों करोड़ रुपए तक बढ़ सकती है. यह पैसा गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं में लगाया जाएगा.

Advertisement
इस कदम का उद्देश्य किराए की आय में इजाफा करना है. (फोटो:AI ) इस कदम का उद्देश्य किराए की आय में इजाफा करना है. (फोटो:AI )

सुमी राजाप्पन

  • रायपुर ,
  • 30 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने वक्फ संपत्तियों का किराया ऑनलाइन वसूलने की अनूठी पहल शुरू की है. यह भारत में अपनी तरह का पहला कदम है, जिसका मकसद मस्जिदों और मुस्लिम बंदोबस्तों के प्रबंधन को पारदर्शी और आधुनिक बनाना है.

इस नई व्यवस्था के तहत राज्य की सभी मस्जिदों को एक ऑनलाइन अकाउंटिंग सिस्टम से जोड़ा गया है. पहले किराया मैनुअल और कई बार गैर-पारदर्शी तरीकों से वसूला जाता था, लेकिन अब किराएदार डिजिटल तरीके से भुगतान करेंगे. इससे जवाबदेही बढ़ेगी और फंड का सही उपयोग सुनिश्चित होगा.

Advertisement

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने बताया कि इस कदम से बिचौलियों का खेल खत्म होगा और हर पैसा सही जगह पहुंचेगा. aajtak से बातचीत में सलीम ने कहा, "पहले बोर्ड को सालाना 5 लाख रुपए भी किराए से नहीं मिलते थे. अब इस ऑनलाइन सिस्टम से हमें उम्मीद है कि आय सैकड़ों करोड़ रुपए तक बढ़ सकती है. यह पैसा गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं में लगाया जाएगा."

उन्होंने आगे कहा, "किराएदारों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान कैसे करना है और उनका पैसा कहां उपयोग होगा. हमारा लक्ष्य है कि वक्फ संपत्तियां वास्तव में समुदाय की भलाई के लिए काम करें."

छत्तीसगढ़ के इस कदम की तारीफ हो रही है और इसे अन्य राज्यों के लिए नजीर माना जा रहा है, जहां वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी और बिचौलियों का दखल बड़ी समस्या है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न केवल बोर्ड मजबूत होगा, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement