पेट्रोल पंप पर सिगरेट जलाने से मना किया तो बाइक में ही लगा दी आग, Video

रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय एक युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आग तेजी से फैलती दिख रही है.

Advertisement
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने आग को फैलने से रोका. (Photo: Screengrab) पेट्रोल पंप कर्मचारी ने आग को फैलने से रोका. (Photo: Screengrab)

सुमी राजाप्पन

  • ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिरगांव इलाके के एक पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय बाइक सवार ने कथित तौर पर अपनी ही गाड़ी में आग लगा दी. हालांकि, मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्यूल भरवाते समय एक युवक ने पेट्रोल पंप परिसर के अंदर सिगरेट जलाने की कोशिश की. इस दौरान उसके दोस्त ने इसका विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की. इसी अफरा-तफरी में गाड़ी में आग लग गई.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, धर्मेंद्र क्षत्रिय और इमरान नाम के दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने आए थे. जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक का टैंक खोला तो धर्मेंद्र ने कथित तौर पर एक सिगरेट निकाली और उसे जलाने लगा. ऐसे में इमरान ने उसे रोकने की कोशिश की. तभी धर्मेंद्र ने लाइटर से फ्यूल नोजल पाइप में आग लगा दी.

घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें देखा जा सकता है कि आग तेजी से बाइक के फ्यूल टैंक और पंप मशीन तक फैल गई. आग भड़कने पर दोनों आरोपी और पंप कर्मचारी तुरंत वहां से भागे. लेकिन फिर एक कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement