संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज 2025 का परिणाम बीते दिनों घोषित किया था. इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. वहीं इस परीक्षा में छत्तसीगढ़ के रायपुर के गुढ़ियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने भी 35 रैंक हासिल किया है. हालांकि इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया था. सबसे बड़ी बात इस तैयारी में उनके परिवार ने भी उनका बखूबी साथ दिया.
वैभवी अग्रवाल का कहना है कि लगातार तीन साल की मेहनत का नतीजा कि उन्हें ऑल इंडिया 35वीं रैंक मिली है. वैभवी ने आज तक से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे सफलता का एक ही मूलमंत्र है मेहनत. मुझे मेरे परिवार का सहयोग, समर्पण भी मिला. फल की इच्छा किए बगैर लगातार तीन साल मेहनत की, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.
यह भी पढ़ें: यूपीएससी की AIR 301 पर दो उम्मीदवारों ने ठोका दावा, कौन बोल रहा है सच?
वैभवी ने तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को दी ये सलाह
मेरा सभी से यही संदेश है कि मेहनत का फल मीठा होता है. आप हमेशा परिश्रम करिए. आपको सफलता जरूर मिलेगी. वैभवी ने बताया मेरे परिवार में मेरे पिताजी, मेरे ताऊजी, मेरी ताई जी, सभी ने मेरा उत्साह बढ़ाया व मेरा मनोबल बनाए रखा. आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से है.
टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल
UPSC चेयरमैन अजय कुमार ने X पर एक पोस्ट में कहा, "UPSC ने आज CSE 2025 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. सभी सफल कैंडिडेट्स को बधाई, क्योंकि आप देश की सेवा के लिए अपना करियर शुरू कर रहे हैं. जो लोग इसमें सफल नहीं हो पाए - इस सफर से मिली सीख उन्हें आगे के रास्तों पर गाइड करेगी."
सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (CSE) हर साल तीन स्टेज में होता है. प्रीलिमिनरी, मेन और इंटरव्यू. इस परीक्षा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) वगैरह के ऑफिसर्स को चुना जाता है.
सिविल सर्विसेज़ (प्रिलिमिनरी) एग्जामिनेशन, 2025 पिछले साल 25 मई को हुआ था. UPSC ने एक बयान में कहा कि इस एग्जाम के लिए कुल 9,37,876 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था, जिनमें से 5,76,793 असल में टेस्ट में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: यूपीएससी की परीक्षा में जामिया कोचिंग ने फिर किया कमाल, 32 छात्र सिविल सेवा के लिए सेलेक्ट
अगस्त, 2025 में हुई लिखित (मेन) परीक्षा में बैठने के लिए 14161 कैंडिडेट क्वालिफ़ाई हुए. इनमें से 2736 कैंडिडेट परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफ़ाई हुए. टॉप 25 सफल कैंडिडेट की एजुकेशनल क्वालिफ़िकेशन देश के बड़े इंस्टिट्यूशन जैसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), AIIMS, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), अन्ना यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी वगैरह से इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज़, साइंस, कॉमर्स, लॉ, मेडिकल साइंस और मास मीडिया में ग्रेजुएशन से लेकर है.
टॉप-25 सफल कैंडिडेट ने चुना था ये विषय
टॉप 25 सफल कैंडिडेट ने लिखित (मेन) परीक्षा में एंथ्रोपोलॉजी, कॉमर्स और अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, हिस्ट्री, मैथ, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सोशियोलॉजी जैसे सब्जेक्ट को अपनी ऑप्शनल चॉइस के तौर पर चुना है.
महेंद्र नामदेव