फैक्ट चेक: हिंदुओं को वोट के लिए धमकाने पर टीएमसी कार्यकर्ता की पिटाई? नहीं, ये है असल मामला

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है. जांच में पता चला कि यह 2022 में वाराणसी में अग्निपथ विरोध के दौरान हुई झड़प का वीडियो है, जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया गया.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
पश्चिम बंगाल में वोट के लिए धमकाने पर टीएमसी कार्यकर्ता को हिंदू समुदाय के लोगों ने पीट दिया.
सच्चाई
2022 का ये वीडियो वाराणसी में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और स्थानीय दुकानदारों के बीच टकराव को दिखाता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज हो गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग एक शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

कुछ लोगों का कहना है कि मार खा रहे इस व्यक्ति का नाम नजरुल इस्लाम है जो टीएमसी से जुड़ा एक कार्यकर्ता है और इसने मुर्शिदाबाद में वोट डालने को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों को धमकाया था. इसके बाद इसकी पिटाई कर दी गई.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “ये हैं नजरुल इस्लाम टीएमसी कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हिंदूओं को वोट के लिए धमका रहा था. कुछ हिंदूओं का ईमान जागा और नजरूल इस्लाम दुम दबाकर भागा 4 मई दीदी गई बोलो हर हर महादेव.”

Advertisement

 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि 2022 का ये वीडियो वाराणसी का है, जहां अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और स्थानीय दुकानदारों के बीच झड़प हो गई थी.

कैसे पता की सच्चाई? 

हमें नजरुल इस्लाम नाम के किसी टीएमसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये डेली ऑर्गनाइजर के एक एक्स पोस्ट में मिला. यहां इस वीडियो को वाराणसी का बताया गया है. पोस्ट के मुताबिक कुछ लोग दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने पीट दिया. पोस्ट में “अग्निपथ” और “अग्निवीर” जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है.

बेहतर क्वालिटी वाले इस वीडियो में रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड नजर आता है. इस पर लिखा है - टेलीफोन कॉलोनी, नगर निगम वाराणसी.

Advertisement

 

इस जानकारी के साथ सर्च करने पर हमें बिल्कुल यही जगह गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू पर भी मिल गई. इसमें हूबहू वही सड़क और बिल्डिंग देखी जा सकती है. साफ है कि ये वीडियो वाराणसी का है.

 

वाराणसी में 17 जून, 2022 को अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था. नवभारत टाइम्स की वीडियो रिपोर्ट में भी वायरल क्लिप देखी जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया था. कुछ प्रदर्शनकारी दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने ऐसे प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

अमर उजाला की जून 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ. कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रैक पर आगजनी हुई. इसके अलावा, दर्जनों बसों और दुकानों को नुकसान पहुंचा.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement