तारक मेहता फेम Mayur Vakani ने बनाया PM मोदी का स्टैच्यू, 'दयाबेन' के भाई का टैलेंट देख चौंके फैंस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मयूर वकानी ने गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैच्यू बनाया है. पीएम मोदी का ये स्टैच्यू उन्होंने बहुत रियल बनाया है. इस स्टैच्यू में पीएम अपना सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट पहने हुए हैं. मयूर वकानी के टैलेंट को लोगों ने सराहा है. मयूर ने कैप्शन में लिखा- पीएम के साथ सेल्फी.

Advertisement
मयूर वकानी, पीएम मोदी के स्टैच्यू के साथ मयूर वकानी, पीएम मोदी के स्टैच्यू के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सुंदर का रोल निभाने वाले एक्टर मयूर वकानी ने इंस्टा पर अपने नए टैलेंट से रूबरू कराया है. मयूर वकानी ने गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैच्यू बनाया है.

मयूर वकानी के इस टैलेंट के बारे में नहीं जानते होंगे

तस्वीरों में मयूर वकानी अपनी टीम के साथ पीएम मोदी के स्टैच्यू पर काम करते दिख रहे हैं. वाकई में मानना पड़ेगा एक्टर के टैलेंट को. पीएम मोदी का ये स्टैच्यू उन्होंने बहुत रियल बनाया है. जो कि काफी हद तक पीएम मोदी से मैच खाता है. इस स्टैच्यू में पीएम अपना सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट पहने हुए हैं. मयूर वकानी ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा- पीएम के साथ सेल्फी. इस स्टैच्यू को फाइनल टच दिया जा रहा है. इस शानदार स्टैच्यू को मयूर वकानी और उनकी टीम ने बनाया है.

Advertisement
मयूर वकानी ने बनाया पीएम मोदी का स्टैच्यू

मयूर वकानी की फैंस ने की तारीफ

मयूर वकानी का ये टैलेंट देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- शानदार काम है मयूर भाई. दूसरे ने लिखा- सुपर सुंदर भाई. पॉपुलर सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मयूर वकानी जेठालाल के साले का रोल प्ले करते हैं. जो हमेशा अपने जीजा जेठालाल से पैसे मांगता है. इस बात को लेकर भी लोगों ने मजे लिए हैं. यूजर लिखता है- स्टैच्यू बनाने के लिए जेठालाल से पैसे मांगे होंगे. कई लोग हैं जो इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

मयूर वकानी अपनी टीम के साथ

दिशा वकानी के भाई हैं मयूर

मयूर वकानी की बात करें तो वे दिशा वकानी के रियल भाई हैं. मयूर शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से फैंस को इंप्रेस करते आए हैं. दयाबेन के रोल में फेमस दिशा वकानी कई सालों से शो में नजर आ रही हैं. शो में बार बार दिशा के लौटने का हिंट भी दिया जाता है, पर हर बार दर्शकों को निराशा ही हाथ लगती है. बज क्रिएट करने के बाद दिशा वकानी शो में नजर नहीं आती हैं. पिछले महीने खबर आई थी कि दिशा वकानी गले के कैंसर से जूझ रही हैं. तब उनके भाई मयूर वकानी ने सामने से आकर इस खबर को गलत बताया था.

Advertisement


 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »