गुंडों के चंगुल में फंसी प्रज्ञा...

जीटीवी का टीवी पंसदीदा शो 'कुमकुम भाग्य' दर्शकों के बीच हर रोज अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है और इसी को देखते हुए इस शो में हर हफ्ते लगता है एक नई कहानी का तड़का...

Advertisement
स्मृति झा स्मृति झा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

प्रज्ञा और अभि की परेशानियां हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. जैसे ही दोनों करीब आने लगते हैं तभी तनु अपना कोई नया प्लान लेकर आ जाती है और सबकुछ फिर से खराब हो जाता है. जीटीवी के टॉप रेटिंग शो 'कुमकुम भाग्य' में रॉक स्टार अभि और उनकी सुपर वुमन बीवी प्रज्ञा के बीच की दूरियां और फासले बढ़ते ही जा रहे हैं.

Advertisement

पिछले एपिसोड में प्रज्ञा का बनाया प्लान फेल हो गया और एकबार फिर से तनु बाजी मार ले गई. हुआ यूं कि तुन का पर्दाफाश करने के लिए की डीएनए रिपोर्ट मंगाई थी लेकिन वह झूठा साबित हुई और प्रज्ञा गलत साबित हो गई. बात ऐसी हुई कि निखिल और तनु ने डॉक्टर सीमा की बेटी को किडनैप करके उसे ब्लैकमेल किया नकली रिपोर्ट बनाने के लिए और जैसे ही प्रज्ञा को ये बात पता चली तो वह डॉक्टर की बेटी को बचाने के लिए निकल पड़ी.

बेचारी प्रज्ञा गई तो थी अपनी दोस्त की बेटी को बचाने लेकिन वह तो खुद ही गुंडों के बीच फंस गई. अब आने वाले मजेदार होगा कि अब प्रज्ञा क्या करेगी...

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »