मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात बने हुए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर विदेश ही नहीं इंडिया के कुछ इलाकों में भी प्रोटेस्ट हो रहे हैं. कई सेलेब्स ने ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग पर रिएक्ट किया है. पीएम मोदी की तरफ से खामेनेई की मौत पर रिएक्शन नहीं आने का विपक्ष ने विरोध किया है. पीएम की आलोचना करने वालों को टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने जवाब दिया है.
हिना ने ऐसा क्या लिखा, जो मचा हंगामा
X पर हिना ने पीएम मोदी के समर्थन में पोस्ट किया है. उन्होंने एक बच्चे की फोटो पोस्ट की है जो सड़क पर टायर को डंडे से चलाते हुए भाग रहा है. कैप्शन में हिना ने लिखा- जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते. वो उस पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहा है...दुस्साहस, हिम्मत और विडंबना. जय हिंद. हिना ने ये पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है.
उनके पति रॉकी जायसवाल ने हिना की पोस्ट को री-शेयर कर लिखा- देश के प्रति वफादारी पहले आनी चाहिए. या तो उस देश को प्यार करो, जहां रहते हो, या फिर उस देश में रहो जिसे प्यार करते हो. रॉकी ने अपनी पोस्ट में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की क्लास लगाई है. फरहाना ने खामेनेई को मसीहा बताते हुए उनकी मौत पर दुख जताया था.
हिना के पीछे पड़े ट्रोल्स
हिना की पोस्ट पर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन आ रहे हैं. देश और पीएम मोदी का साथ देने पर यूजर्स ने उनकी तारीफ की है. वहीं उन्हें हेटर्स भी कम नहीं मिले. कुछ यूजर्स ने हिना को निशाने पर लिया है. खामेनेई की मौत पर हिना खान की तरफ से कोई रिएक्शन न आने पर नाराजगी जताई है. एक यूजर ने लिखा कि हिना खान अपना मजहब भुला चुकी हैं. एक ने कहा- हिना अब पति रॉकी की भाषा बोलने लगी हैं. यूजर ने कहा- अब तुम्हें बॉलीवुड में काम मिल जाएगा.
हिना हमेशा से अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं. इंटरनेशनल मुद्दों पर वो मुखर होकर बोलती हैं. खामेनेई की मौत पर भले ही उन्होंने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पीएम मोदी को समर्थन करना उनके स्टैंड को काफी हद तक क्लियर करता है. उन्होंने बताया कि वो देश और उसकी विचारधारा के साथ हैं.
aajtak.in