खामेनेई की मौत पर रोने वालों पर भड़कीं देवोलीना, देशभक्ति पर उठाए सवाल, बोलीं- बेइज्जती करना...

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर उन लोगों की आलोचना की जो भारत में रहकर दूसरे देशों की तरफदारी करते हैं और देश के बलिदान को नकारते हैं. देवोलीना ने देशभक्ति और वफादारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि जो देश का नमक खाते हैं, उन्हें उसकी रक्षा करनी चाहिए.

Advertisement
देवोलीना का भड़का गुस्सा (Photo: Instagram @devoleena) देवोलीना का भड़का गुस्सा (Photo: Instagram @devoleena)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बातों को खुलकर सामने रखती हैं. सामाजिक, राजनीतिक हो या इंटरनेशनल विवाद, वो हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं. पूरे विश्व में ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बहस हो रही है. इस पर देवोलीना ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो इंडिया में रहकर दूसरे मुल्क की तरफदारी कर रहे हैं. खामेनेई की मौत पर रो रहे हैं. 

Advertisement

देवोलीना ने किसे सुनाई खरी खोटी?
वो लिखती हैं- तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है. हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो, जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता. तुम आतंकी हमलों को 'साजिश' का नाम देते हो. 'ऑपरेशन' को ड्रामा कहकर खारिज करते हो. पीड़ितों को 'प्रॉपेगेंडा' बताते हो. लेकिन देश के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं हिचकिचाते. तुम दुश्मनों के लिए रोते हो, नफरत की वकालत करते हो. तुम्हें बचाने के लिए जो भी बलिदान हुए उस पर सवाल उठाते हो- जबकि उस आजादी को जरूर एंजॉय करते हो, तो किसी के बलिदान से तुम्हें मिली है. 

''यहां रहकर, यहां से कमाई कर, यहां का खाना खाकर, बिना डरे सांस लेते हो, क्योंकि कोई तुम्हारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ा है... फिर भी राष्ट्र की अखंडता का मजाक उड़ाते हो? असहमत होना तुम्हारा अधिकार है. लेकिन बेइज्जती करना नहीं. तुम्हें कोई जरूरत नहीं है कि हर पॉलिसी से सहमत हों, लेकिन अगर तुम किसी के बलिदान की सराहना नहीं सकते तो, खुद से पूछो लॉयलटी का आखिर तुम्हारे लिए क्या मतलब है? ये अंध राष्ट्रभक्ति नहीं है. ये गरिमा, सम्मान के बारे में है. जो मिट्टी आपको बचा रही है, उसी पर कीचड़ उछालना गलत है.'' 

Advertisement

पोस्ट के आखिर में देवोलीना ने सख्त चेतावनी देते हुए लिखा- या तो जिस देश का नमक खा रहे हो, उससे वफादारी कर लो. या तो जिस देश के साथ वफादारी निभा रहे हो वहां का नमक खाया करो. ये बिल्कुल ही सिंपल बात है. नमकहराम बनकर जीने से लाख गुना अच्छा, वफादार बनकर सांसें लेना.

एक्ट्रेस की पोस्ट की यूजर्स ने तारीफ की है. कई लोगों का अंदाजा है कि देवोलीना ने अपनी पोस्ट में फरहाना भट्ट पर भी निशाना साधा है. फरहाना ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया था. जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement