क्या झूठा है बिग बॉस का वादा, गौरव खन्ना को अब तक नहीं म‍िली प्राइज मनी 50 लाख

टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को हराकर सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' का खिताब दिसंबर 2025 में जीता था. अब उन्होंने अपनी जिंदगी पर इस शो के असर के बारे में बात की है.

Advertisement
बिग बॉस 19 पर बोले गौरव खन्ना (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial) बिग बॉस 19 पर बोले गौरव खन्ना (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

फेमस टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी जीतकर इतिहास तो रच दिया, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसने उनके फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है.  दरअसल अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में गौरव ने खुलासा किया है कि शो जीतने के बाद मिलने वाली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.

Advertisement

करीब तीन महीने तक घर के अंदर ड्रामे,अलायंस और दिल टूटने जैसे उतार-चढ़ाव भरे सफर को तय करने के बाद, गौरव दिसंबर 2025 में विजेता बनकर उभरे थे. उस वक्त होस्ट सलमान खान ने बड़े जोर-शोर से उनके नाम का ऐलान किया था.

व्लॉग में किया प्राइज मनी पर खुलासा
गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने एक नए व्लॉग के जरिए फैंस के साथ सीधी बात की. इस दौरान उनके चाहने वालों ने कई सवाल पूछे, जिनमें से एक सवाल शो की प्राइज मनी और वादों को लेकर था. एक फैन ने पूछा कि क्या उन्हें शो में मिलने वाला कैश, चमचमाती कार और अन्य कूपन मिल चुके हैं? इस पर गौरव ने कहा, 'सच तो यह है कि अभी तक उन्हें प्राइज मनी नहीं मिली है. इस तरह की चीजों को आने में थोड़ा वक्त लगता है और यह एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है.'

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती हैं. आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा. थोड़ा डिले होता है, जो ठीक है. टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़े डिले होते हैं. आ जाएगा.'

बिग बॉस के बाद क्या बदला?
एक दूसरे फैन ने पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला? गौरव ने कहा कि कानपुर में उनके घर रोजाना लगभग 50-60 लोग आते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को उनका गेम खेलना बहुत पसंद है, बहुत डिग्निटी और क्लास के साथ. गौरव ने कहा कि लोग उन्हें अब तक किसी भी दूसरे शो से ज्यादा इस शो से पहचानते हैं.

गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद बिग बॉस 19 जीता. शो में, एक्टर ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक को हराकर विनर बने. वह बिग बॉस के इतिहास के उन कुछ कंटेस्टेंट में से एक थे जिन्होंने बिना किसी फालतू लड़ाई या जबरदस्त दुश्मनी के शो जीता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement