Advertisement

टीवी

सरोगेसी से 45 साल की एक्ट्रेस को हुए जुड़वा बच्चे, पिता ने दी 'कंगारू केयर थेरेपी', रातभर सीने से लगाए रहा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST
  • 1/9

भगवान ने आखिरकार भोजपुरी सिनेमा और टेलीविजन एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके राइटर-एक्टर पति अविनाश द्विवेदी की मुरादें पूरी कर दी. उनकी सूनी गोद को भर दिया. 

  • 2/9

कपल को सरोगेसी से जुड़वा बच्चे हुए हैं, उन्हें 3 दिन पहले ही एक बेटी और एक बेटा हुआ है. अभी वे सभी अस्पताल में ही हैं. जहां वो बच्चों का पूरा ख्याल रख रहे हैं. 

  • 3/9

संभावना और अविनाश को कई कोशिश और IVF फेल होने के बाद ये खुशी मिली है. अब वो हर पल बस बच्चों से बॉन्ड बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

क्योंकि बच्चे सरोगेसी से हुए हैं इसलिए हर चीज डॉक्टर और नर्सों की देख-रेख में हो रही है. अब जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज मिल जाएगा. 

  • 5/9

इसलिए मां-बाप को बच्चों से जुड़ने के लिए डॉक्टर ने कंगारू मदर केयर थेरेपी सजेस्ट की, जिसमें मां-बाप बच्चे को अपने सीने से लगाए घंटों लेटे रहते हैं. इससे बच्चे को पेरेंट्स की गर्माहट फील होती है और वो उन्हें जानने लगते हैं. 

  • 6/9

इस थेरेपी को करने के लिए अविनाश सबसे पहले आए और अस्पताल के दिए कपड़े पहनकर बारी-बारी से बेटी-बेटा को अपने सीने से लगाए लेटे रहे. ऐसा उन्होंने रातभर किया. 

Advertisement
  • 7/9

अविनाश और संभावना के लिए ये पल बेहद भावुक कर देने वाला था. अविनाश अपने बच्चे की प्यारी-प्यारी हरकतों को बेहद करीब से नोटिस करते दिखे. 

  • 8/9

संभावना ने बताया कि अब अगले दिन वो इसी तरह से बच्चों को अपने सीने से लगाएंगी. साथ ही कहा कि पिता बनकर अविनाश बेहद खुश हैं, वो पागल से हुए जा रहे हैं. हर पल बस बच्चों की हर हरकत को देख रहे हैं और हैरान हो रहे हैं. 

  • 9/9

कपल लंबे समय से माता-पिता बनने के लिए तड़प रहे थे, आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली है. अब संभावना और अविनाश को बस इस बात का इंतजार है कि कब वो अपने बच्चों को घर ले जाएंगे.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement