Advertisement

टीवी

बेटे काजू को दर्द में देख तड़पीं भारती सिंह, आंखों से छलके आंसू, पति हर्ष ने संभाला

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/8

टीवी पर सबके चेहरों पर मुस्कान लाने वालीं भारती सिंह को जब भी रोता हुआ देखा जाता है, उनके फैंस का दिल मानो टूट सा जाता है. भारती अक्सर इमोशनल हो जाती हैं. 

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen

  • 2/8

हाल ही में जब उनके छोटे बेटे काजू का वैक्सीनेशन हुआ, तब भी भारती अपने आंसू नहीं रोक पाईं. उन्होंने इसका यूट्यूब पर व्लॉग भी शेयर किया.

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen
 

  • 3/8

भारती अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास पहुंची. क्लिनिक के अंदर घुसने से पहले ही उनकी चिंता बढ़ी हुई थी. पति हर्ष के साथ वो डॉक्टर से मिलीं. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/8

बेटे काजू को वैक्सीन लगने से पहले ही भारती घबराई हुई थीं. जब वैक्सीन लगने का समय आया, तो डॉक्टर और पति हर्ष दोनों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा. 

Photo: Screengrab

  • 5/8

वैक्सीन लगने के बाद, बेटे काजू का रोना सुनते ही भारती के आंसू निकलने लगे. बच्चे को रोता देख उनसे रहा नहीं गया और वो तुरंत रूम से बाहर आ गईं. 

Photo: Screengrab
 

  • 6/8

बाहर आने के बाद, भारती फूट-फूटकर रोने लगीं. उनसे काजू का दर्द सहा नहीं गया. कॉमेडियन ने अपने कान ढकने की कोशिश की ताकि उन्हें काजू का रोना सुनाई ना दे.

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/8

लेकिन हर्ष ने एक पिता होने की खातिर, बेटे को संभाला. वो वैक्सीनेशन के दौरान काजू के साथ ही रहे और डॉक्टर से साथ मिलकर उन्हें चुप भी कराया.  

Photo: Screengrab

  • 8/8

भारती को इस तरह अपने बेटे काजू के लिए इमोशनल होता देख, फैंस भी भावुक हो गए. कमेंट सेक्शन में उन्होंने कॉमेडियन के दर्द को समझा और बच्चे के लिए उनकी ममता की सराहना की.

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement