'आसमान में मिसाइलें...', दुबई में परिवार संग फंसा मशहूर एक्टर, शेयर किया खौफनाक वीडियो, बोला- धमाकों से...

एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचू इस समय दुबई में हैं. उन्होंने दुबई के हालातों से फैंस को रूबरू कराया है. एक्टर ने बताया कि रात के समय आसमान में मिसाइलें साफ देखी जा सकती थीं. उनकी गूंज इतनी खतरनाक थी कि उनका पूरा घर हिल गया. एक्टर ने आसमान में दिख रही मिसाइल का वीडियो भी शेयर किया है.

Advertisement
परिवार संग दुबई में मौजूद हैं एक्टर विष्णु मांचू (Photo: Instagram @vishnumanchu) परिवार संग दुबई में मौजूद हैं एक्टर विष्णु मांचू (Photo: Instagram @vishnumanchu)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

अमेरिका- इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी) को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया. इसके बाद ईरान ने भी मध्य पूर्व में अमेरिका के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागकर जवाब दिया. अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा हुआ है. दुबई में भी हमले किए जा रहे हैं. वहां के आसमान में मिसाइलें साफ दिखाई दे रही हैं. फेमस साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचू ने दुबई से खौफनाक मंजर का वीडियो शेयर किया है. 

Advertisement

एक्टर ने बताया दुबई में कैसे हैं हालात?

एक्टर विष्णु मांचू इस समय अपने परिवार संग दुबई में मौजूद हैं. उन्होंने अब दुबई से एक झकझोर देने वाला वीडियो शेयर किया है. एक्टर ने बताया कि 28 फरवरी की रात के वक्त आसमान में मिसाइलें साफ दिखाई दे रही थीं और हवा में हुए धमाकों की गूंज से उनका घर बुरी तरह दहल उठा. एक्टर ने ये भी बताया कि धमाकों की गूंज से उनकी छोटी बेटी आयारा बुरी तरह डर गई. एक्टर ने कहा कि इन हालातों में बेटी को डरा हुआ देखना उनके लिए काफी मुश्किल है. 

यहां देखें वीडियो-

 

एक्टर विष्णु मांचू अपने X हैंडल पर डरावने मंजर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दुबई में परिवार से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें दिखाई दे रही हैं. धमाकों की तेज आवाज से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डरी हुई है. शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. दुनिया में किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाजा सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए. नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई रक्षा बलों की शुक्रगुजार हूं. ऐसे मोमेंट्स हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक है. शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. हर हर महादेव. 

Advertisement

 

एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस भी उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें सुरक्षित रहने अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं. 

बता दें कि बिगड़ते हालातों के बीच एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं. उन्होंने X पर पोस्ट कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement