'अमीर बिजनेसमैन से की शादी, पाल रही 4 बच्चे', एक्टिंग छोड़ने की अफवाहों पर तृषा का जवाब

खबरें आ रही थीं कि तृषा भी एक्टर के नक्शेकदमों पर चलकर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाली हैं. फिर वो भी राजनीति में जाएंगी. तृषा ने अभी तक अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है. ऐसे में माना जाने लगा कि वो इंडस्ट्री को छोड़ सकती हैं. अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

Advertisement
तृषा कृष्णन छोड़ने वाली हैं फिल्मी दुनिया? (Photo: Instagram/@10gmedia) तृषा कृष्णन छोड़ने वाली हैं फिल्मी दुनिया? (Photo: Instagram/@10gmedia)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन सुर्खियों में बनी हुई हैं. काफी वक्त से तृषा का नाम साउथ सुपरस्टार विजय उर्फ थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के रिश्ते के चर्चे विजय के तलाक की खबर के बाद तेज हो गए थे. विजय ने अपना एक्टिंग करियर छोड़ अपनी पॉलिटिकल पार्टी टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कझगम का गठन कर लिया था. उन्होंने राजनीति में कदम रख सभी को चौंका दिया. ऐसे में खबरें आ रही थीं कि तृषा भी एक्टर के नक्शेकदमों पर चलकर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाली हैं. फिर वो भी राजनीति में जाएंगी.

Advertisement

तृषा ने दिया करारा जवाब

ये अफवाहें एक्टर और पत्रकार चित्र लक्ष्मणन के बयान के बाद आई थीं. चित्र का कहना था कि तृषा ने अभी तक अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है. ऐसे में तमिल सिनेमा के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि वो फिल्मी दुनिया को छोड़ सकती हैं. अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए अफवाहें फैलाने वालों को फटकार लगाई. उन्होंने लिखा, 'कहा जा रहा है कि मैंने फिल्में छोड़ दी है. एक अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है और 4 बच्चों की परवरिश कर रही हूं, जो कल ही दो साल के हुए हैं. इसके अलावा भी कुछ बताऊं या आज का कल्पना का कोटा पूरा हो गया है.'

तृषा कृष्णन की इंस्टा स्टोरी (Photo: Instagram/@trishakrishanan)

इससे कुछ वक्त पहले भी तृषा कृष्णन के इंडस्ट्री छोड़ने की अफवाहें उड़ी थीं. इसका कारण उनका इंस्टा पोस्ट ही था. एक्ट्रेस ने लिखा था, 'प्यार ही सबकुछ नहीं होता, और फिर भी प्यार के बिना सबकुछ बेमतलब है.' इस बात को उन्होंने 'सच्चाई' बताया था. अपनी नई पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुद को लेकर अक्टूबर 2025 में आई अफवाहों का भी करार जवाब दिया है. उस वक्त कई रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें कहा गया था कि एक्ट्रेस चंडीगढ़ के बिजनेसमैन संग ब्याह रचाने वाली हैं. तब भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सबके मुंह पर ताला लगा दिया था. एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मुझे मजा आता है जब लोग मेरे लिए मेरी जिंदगी की प्लानिंग करते हैं. मैं इंतजार कर रही हूं कि वो मेरा हनीमून प्लान करें.'

Advertisement

विजय की बात करें तो काफी वक्त से तृषा का नाम उनके साथ जुड़ रहा है. एक्टिंग की दुनिया को पीछे छोड़ने के बाद विजय अपने राजनैतिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं. इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ में तूफान आया हुआ है. विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने हाल ही में उनसे तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी. संगीता का कहना था कि विजय का किसी और महिला के साथ संबंध है. इसलिए वो विजय से अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं. इसके कुछ दिन बाद विजय को तृषा के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »