तृषा कृष्णन साउथ सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों कई कारणों से हेडलाइंस में बनी हुई हैं. तृषा का नाम अभिनेता से नेता बने थलपति विजय संग जोड़ा जा रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों शादी का ऐलान कर सकते हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि तृषा फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने जा रही हैं.
एक्टिंग छोड़ेंगी तृषा
एक्टर-जर्नलिस्ट चित्रा लक्ष्मण के मुताबिक, कई प्रोड्यूसर्स ने बताया कि तृषा एक्टिंग छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं. फिलहाल इस पर एक्ट्रेस की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. पर हाल में उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया, जिससे उनके एक्टिंग छोड़ने की अफवाहें तेज हो गई हैं. इस खबर पर सभी तृषा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
कुछ दिनों पहले तृषा ने सोशल मीडिया पर लव को लेकर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया था. उन्होंने एक पोस्ट को रिशेयर किया था. उस पोस्ट में लिखा था- प्रेम ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्रेम के बिना सब कुछ अर्थहीन है.
तृषा-विजय होंगे एक?
थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय, तृषा को डेट कर रहे हैं. दोनों साथ में वक्त बिता रहे हैं. विजय और तृषा के रिश्ते से एक्टर की पत्नी को आपात्ति थी. यही वजह है कि संगीता, विजय से तलाक चाहती हैं. विजय ने अब तक तलाक पर कुछ नहीं बोला है, लेकिन तृषा संग कई इवेंट्स और पार्टी में दिखे. इससे दोनों का रिश्ता कंफर्म माना जा रहा है.
तृषा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो सूर्या के साथ 'करुप्पु' फिल्म में नजर आएंगी. ये 14 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होनी है. इसके अलावा वो चिरंजीवी की 'विश्वंभरा' में भी हैं और मोहनलाल के लंबे समय से पेंडिंग प्रोजेक्ट 'राम' में भी काम कर चुकी हैं.
aajtak.in