विजय ने ड्राइवर के बेटे को गले लगाकर दिया था ट‍िकट, जानें जीता या हारा?

थलपति विजय ने अपने ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथ को अपनी पार्टी में एमएलए का टिकट दिया था. अब वही सबरीनाथ तमिलनाडु में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं. सबरीनाथ को जब ट‍िकट दिया गया था, तब वो फूट-फूटकर रोने लगे थे.

Advertisement
विजय के ड्राइवर का बेटा सबरीनाथ (Photo: X/@AVinthehousee) विजय के ड्राइवर का बेटा सबरीनाथ (Photo: X/@AVinthehousee)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

थलपति विजय अब तमिलनाडु के जन नायक बन गए हैं. विधानसभा चुनाव में उनकी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को बड़ी जीत हासिल हुई है. विजय ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ EVM मशीन पर भी एक ब्लॉकबस्टर स्टोरी लिख डाली है. उनकी जीत का जश्न पूरे राज्य में मनाया जा रहा है. थलपति अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

Advertisement

इमोशनल थी सबरीनाथ के एमएलए बनने की कहानी

विजय की जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है. एक्टर ने अपने दम पर नई पार्टी टीवीके खड़ी की और डेब्यू पर ही साबित कर दिया कि क्यों वो जनता के फेवरेट हैं. थलपति की जीत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक और शख्स की जीत का जश्न मनाया जाना शुरू हो गया है. वो हैं आर.सबरीनाथ. विजय के पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं, उन्होंने भी अपनी विधानसभा सीट विरुगम्बक्क्म से तकरीबन जीत दर्ज कर दी है, जि‍सकी बस औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. विजय के पर्सनल ड्राइवर का रोल  राजेंद्रन एक्टर की डेब्यू मूवी नालईया थीरपू के वक्त अदा कर रहे हैं.  

सबरीनाथ टीवीके के एमएमए जिस तरह बने थे, वो मोमेंट भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. मार्च महीने में टीवीके जब अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा था, तब विजय ने खुद अपने हाथों से राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथ को चुनावी टिकट सौंपा था. उस दौरान राजेंद्रन भी वहीं थे. सबरीनाथ थलपति से टिकट लेते समय काफी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने एक्टर के पैर छूकर, उन्हें गले लगाया. इस दौरान सबरीनाथ और राजेंद्रन, दोनों की आंखें भर आई थीं. 

Advertisement

विजय ने रोते हुए सबरीनाथ को चुप कराया और उनके आंसू भी पोंछे. इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर थलपति के एक पुराने ऐड से भी जोड़ा गया. साल 2015 में एक्टर का एक ऐड आया था, जिसमें उनका ड्राइवर बेटी की सफलता के लिए विजय से छुट्टी मांगने आता है. लेकिन विजय उन्हें मना करते हैं और अपने साथ एक ज्वेलरी शॉप ले जाते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब विजय ड्राइवर की बेटी को ज्वेलरी दिलाकर उसकी अचीवमेंट को सलाम करता है.

थलपति विजय फिल्मों से लोगों का प्यार बटोरने में कामयाब हुए थे. उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिससे वो लोगों तक पहुंच सकें और उनकी मुसीबतों को बड़े पर्दे पर दिखाएं. शायद उसी का नतीजा है कि अब वो तमिलनाडु राज्य की कमान संभालने वाले हैं. इसमें उनके फैंस की भी जीत है, जिन्होंने अपने फेवरेट सुपरस्टार को अपना जन नायक बनाया. 

क्या रहा चुनाव का नतीजा?
सबरीनाथ ने विरुगम्बाक्कम विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सबरीनाथन ने तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 27,086 वोटों से जीत दर्ज की. जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद पत्रकारों से संक्षेप में बात करते हुए सबरीनाथन ने कहा, 'मैं इस जीत से बहुत खुश हूं और विजय का बहुत आभारी हूं. उन्होंने DMK का सफाया कर दिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement