प्रभास के अंकल और एक्टर Krishnam Raju का निधन, 'रेबल स्टार' के नाम से थे मशहूर

साउथ के पॉपुलर एक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी. कृष्णम राजू का निधन हो गया है. कृष्णम राजू ने 82 साल की उम्र में हैदराबाद में रविवार को अंतिम सांस ली. कृष्णम राजू  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के अंकल थे. एक्टर के निधन से हर कोई सदमे में है.

Advertisement
यू.वी. कृष्णम राजू यू.वी. कृष्णम राजू

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

UV Krishnam Raju Death: साउथ सिनेमा से बेहद शॉकिंग खबर आई है. साउथ के पॉपुलर एक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी. कृष्णम राजू का निधन हो गया है. कृष्णम राजू ने 82 साल की उम्र में हैदराबाद में रविवार को अंतिम सांस ली. यू.वी. कृष्णम राजू के निधन से साउथ सिनेमा में सन्नाटा छा गया है. हर कोई दिग्गज एक्टर की मौत से शॉक में है. 

Advertisement

नहीं रहे साउथ के दिग्गज एक्टर यू.वी. कृष्णम राजू

यू.वी. कृष्णम राजू बीमार थे. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया कि वो COVID-19 के बाद की दिक्कतों से जूझ रहे थे. उन्हें 5 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनके दिल की धड़कन अचानक बिगड़ गई थी. एक्टर की किडनी भी ठीक से काम नहीं कर रही थी. यू.वी. कृष्णम राजू को जबसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, तभी से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. लेकिन रविवार को उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 

बाहुबली स्टार प्रभास से था खास कनेक्शन 

यू.वी. कृष्णम राजू  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के अंकल थे. वे खुद भी एक शानदार एक्टर थे. उन्हें  टॉलीवुड में रेबल स्टार के नाम से जाना जाता था. लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 

Advertisement

इतनी फिल्मों में किया काम

यू.वी. कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के एक बड़े स्टार थे. उन्होंने अपने करियर में करीब 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साउथ सिनेमा में उन्होंने अपने बागी कैरेक्टर्स से एक ट्रेंड सेट किया था, इसलिए उन्हें 'रेबेल स्टार' भी कहा जाता था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1966 में तेलुगू फिल्म  'Chilaka Gorinka' से की थी. फिल्मों में शानदार काम करने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था.

यू.वी. कृष्णम राजू एक्टिंग के साथ पॉलिटिक्स का भी हिस्सा रहे. वह दो बार के लोकसभा सदस्य रहे थे. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. इतनी बढ़ी शख्सियत के यूं चले जाने से हर कोई उदास है और उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है. 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »