Prithviraj Sukumaran ने खरीदी Lamborghini Urus, फैन्स बोले- ओहो, चार करोड़ की गाड़ी

फैन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पृथ्वीराज सुकुमारन ने नई लेंबोर्गिनी यूरूस खरीदी है, अपनी लेंबोर्गिनी हुराकैन के बदले में." एक फैन ने इस वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, 'यह तो यूरूस ग्रेफाइट का कैप्सूल एडिशन है'.

Advertisement
पृथ्वीराज सुकुमारन पृथ्वीराज सुकुमारन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST
  • साउथ स्टार ने खरीदी 4 करोड़ की गाड़ी
  • पुरानी लेंबोर्गिनी के बदले में लिया वर्जन

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने घर नया मेहमान आया है. एक्टर ने नई गाड़ी खरीदी है. लेंबोर्गिनी हुराकैन के बदले में पृथ्वीराज सुकुमारन ने लेंबोर्गिनी यूरूस खरीदी है. सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज की नई गाड़ी यूरूस के कई वीडियोज और फोटोज ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. एक फैन अकाउंट ने एक्टर की नई गाड़ी के कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं. 

Advertisement

फैन ने शेयर किया वीडियो
फैन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पृथ्वीराज सुकुमारन ने नई लेंबोर्गिनी यूरूस खरीदी है, अपनी लेंबोर्गिनी हुराकैन के बदले में." एक फैन ने इस वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, 'यह तो यूरूस ग्रेफाइट का कैप्सूल एडिशन है'. एक और फैन ने रिएक्ट करते हुए हैरानी जताई है. उन्होंने लिखा, 'चार करोड़ की गाड़ी.' इसके साथ ही फैन ने कई शॉकिंग इमोजीज भी बनाई हैं. 

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वीराज सुकुमारन ने लेंबोर्गिनी के बदले में जो यूरूस ली है, वह एलपी 580-2 मॉडल थी. नई लेंबोर्गिनी यूरूस की कीमत केरल में 3.6 करोड़ रुपये है. वहीं, लेंबोर्गिनी हुराकैन की कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन के पास मिनी कूपर जेसीडब्ल्यू, टाटा सफारी और पॉश कैन है. 

Prabhas के बढ़े वजन से परेशान Salaar के डायरेक्टर, शूटिंग पर लगाया ब्रेक, एक्टर के सामने रखी शर्त!

Advertisement

पृथ्वीराज सुकुमारन ने साल 2002 में अपनी एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म का नाम था Nandanam. यह फिल्म एक कमर्शियल सक्सेस रही थी. इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में नजर आए. साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन दो हिंदी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन ने साल 2019 में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. 'लूसीफर' मलयाली फिल्म इंडस्ट्री की काफी सक्सेसफुल फिल्म रही. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी. मोहनलाल इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, मंजू वॉरियर, टोवीनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन समेत कई स्टार्स इसमें मौजूद रहे थे.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »