Pawan Singh Song Kheladi Naiki: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के नये गाने 'खेलाड़ी नईकी' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. गाने को रिलीज हुए महज एक दिन हुए हैं और इसे अब तक डेढ़ मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. यानी एक बार फिर से पवन सिंह ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्सेस की लकीर खींचने का काम किया है. इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
पवन सिंह के नये गाने का शोर
'खेलाड़ी नईकी' गाने में पवन सिंह का जादू खूब देखने को मिल रहा है. पवन सिंह का ये हिट सॉन्ग ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि पवन सिंह की बादशाहत भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब है. तभी एक ओर जहां वो भोजपुरी के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री के मेकर्स की भी पहली पसंद बने हुए हैं.
पवन सिंह अकसर अपने गाने से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं. उसी लिस्ट में अब उनका गाना 'खेलाड़ी नईकी' है, जो धमाल मचा रहा है. इस गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की सिंगिंग जोड़ी हमेशा एक मजेदार गाने को लेकर जानी जाती है. उनकी यही अंडर स्टैंडिंग इस गाने में देखने को भी मिल रही है. पवन कहते भी हैं कि शिल्पी बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं. उनके साथ काम करने में मजा आता है.
पवन सिंह के नये गाने 'खेलाड़ी नईकी' के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने तैयार किया हैं. म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है. गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ एक नहीं, दो कलाकार नजर आ रहे हैं. पहली प्रगति भट्ट और दूसरे ऋतिक सिंह. सभी स्टार्स ने बेहतरीन काम किया है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. वहीं इसके कोरियोग्राफर असलम खान हैं.
aajtak.in