तिरंगा लपेटकर GF संग क्रिकेट मैदान में झूमे हार्दिक पंड्या, माहिका संग किया धांसू डांस, ईशान किशन भी थिरके

हार्दिक पंड्या इस समय अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में वो काफी खुश हैं. एक तरफ उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली और दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनका प्यार परवान चढ़ रहा है. इसकी झलक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में नजर आई.

Advertisement
मैदान पर गर्लफ्रेंड संग नाचे हार्दिक पंड्या ( Photo: India Today) मैदान पर गर्लफ्रेंड संग नाचे हार्दिक पंड्या ( Photo: India Today)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीत का खिताब अपने नाम करके हैट्रिक लगाई. भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी इस समय सेलिब्रेशन मोड में हैं. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग अपनी जीत का जश्न मनाया. मैच के बाद वो मैदान पर ही गर्लफ्रेंड संग खुशी से झूमते दिखे. 

Advertisement

गर्लफ्रेंड संग थिरके हार्दिक

क्रिकेट मैदान से हार्दिक पंड्या के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ईशान किशन तिरंगा लपेटकर पंजाबी गानों पर गरबा और भांगड़ा करते दिखे. दोनों क्रिकेटर्स फुल स्वैग में खुशी से झूमते नजर आए. हार्दिक को डांस करते हुए देखकर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका तालियां बजाकर उन्हें चीयर करती दिखीं. 

हार्दिक के लिए लकी माहिका

एक दूसरे वीडियो में हार्दिक गर्लफ्रेंड माहिका संग मैदान में गजब का डांस करते हुए नजर आए. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

टी20 वर्ल्ड कप में जीत का क्रेडिट हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया है. हार्दिक, माहिका को लकी मानते हैं. उनका कहना है कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका की एंट्री हुई है, तभी से उनकी जीत ही जीत हो रही है. 

Advertisement

 

 

गर्लफ्रेंड संग कोजी हुए हार्दिक

इतना ही नहीं, हार्दिक और माहिका मैदान पर एक दूसरे संग रोमांटिक होते भी नजर आए. दुनिया की परवाह किए बगैर माहिका और हार्दिक एक दूजे की बांहों में कोजी होते दिखे. दोनों एक दूजे को बांहों में लेकर Kiss करते हुए भी नजर आए. कपल की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं. 

 

बता दें कि हार्दिक ने माहिका संग जबसे अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से माहिका साए की तरह हर जगह हार्दिक के साथ ही नजर आती हैं. हार्दिक के बेटे को भी वो संभालती हैं. दोनों का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ गहरा हो रहा है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement