Film Wrap: विजय की राजनीति में ऐतिहासिक एंट्री, यश के साथ रोमांस पर कियारा ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. खबर है कि इसमें नए एक्टर की एंट्री हो गई है. दूसरी ओर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Advertisement
विजय ने लहराया परचम (Photo: PTI/Screengrab) विजय ने लहराया परचम (Photo: PTI/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम ने इतिहास रच दिया. वहीं हाल ही में हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर सुनील पाल ने रिएक्शन दिया है.

विजय की राजनीति में ऐतिहासिक एंट्री! जीत के बाद फैंस को किया ग्रीट, जश्न में डूबा तमिलनाडु
तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है. विजय ने अपने माता-पिता के घर के बाहर सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया. 

Advertisement

कपिल शर्मा के शो पर हुई सुनील पाल की बेइज्जती! कॉमेडियन बोले- शाहरुख खान तक का उड़ा मजाक
हाल ही में हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील पाल ने समय रैना और रणवीर इलाहबादिया के साथ शिरकत की थी. इस शो में सुनील पाल को काफी रोस्ट किया था. अब इस पर कॉमेडियन ने चुप्पी तोड़ी है. 

3 Idiots में विक्की कौशल की एंट्री, बनेंगे राजकुमार हिरानी के चौथे इडियट?
फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में नए एक्टर की एंट्री होने वाली है. 

राजनीतिक घराने की बहू बनेंगी जाह्नवी कपूर, जामनगर में होगी शादी? पिता ने बताया सच
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा था कि दोनों इस साल जामनगर में शादी कर सकते हैं. अब पिता बोनी कपूर ने इन अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है.

Advertisement

'टॉक्सिक' से इंटीमेट सीन्स हटाने की कियारा कर रहीं गुजारिश? एक्ट्रेस ने बताया खबर का सच
फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement